बरसापाली के जंगल में गौ तस्करी की सूचना पर पुलिस की दबिश, 80-90 मवेशियों को कराया गया मुक्त
धर्मजयगढ़। बरसापाली रोड किनारे जंगल में गौ तस्करी की सूचना मिलने पर धर्मजयगढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी। पुलिस टीम के पहुंचते ही तस्करी में शामिल लोग मवेशियों को छोड़कर भाग निकले।
सूचना मिलते ही एसएसपी शशिमोहन सिंह, एएसपी अनिल सोनी और एसडीओपी सिद्धांत तिवारी के निर्देशन में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया।
पीएसआई शुभम कोमरे,सहायक उप निरीक्षक मंजू मिश्रा, सहित आरक्षक प्रकाश गिरी गोस्वामी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जंगल में तलाश शुरू की।पुलिस के अनुसार मौके से करीब 80 से 90 मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। पुलिस टीम ने आरोपियों का पीछा भी किया, लेकिन पुलिस वाहन को देखकर आरोपी मौके से भाग निकले।मुक्त कराए गए मवेशियों को सुरक्षित रखने की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं मामले में थाना धर्मजयगढ़ में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply