लूटपाट करने वाले चार उत्पाती बदमाश पुलिस की हिरासत में ,मोबाइल और नगदी जप्त

खरसिया पुलिस की सक्रियता से मिली कामयाबी

लूटपाट के चार बदमाश गिरफ्तार,मोबाइल और नकदी बरामद

09 नवंबर, रायगढ़ ।  खरसिया पुलिस को 06 नवंबर को हुई लूटपाट की घटना में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल और ₹1,000 नकदी बरामद की है। 

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देश पर एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में खरसिया पुलिस की कार्यवाही

     जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के ग्राम बंदोरा निवासी 23 वर्षीय धीरज गबेल ने 08 नवंबर को पुलिस चौकी खरसिया में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 06 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे वह बाइक से खरसिया के पहाड़ी काली मंदिर घूमने गया था। मंदिर से लौटते समय मंदिर के नीचे पुराने गोदाम के पास चार अज्ञात युवकों ने उसे धमकाया और लूटपाट की। धमकाने के दौरान एक युवक ने ब्लेड दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और फिर उसके मोटोरोला जी51 मोबाइल (कीमत ₹14,000) और ₹1,000 नकद छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। पीड़ित से आरोपियों का हुलिया लेकर मुखबिरों को सतर्क किया गया, जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर मौहापाली, खरसिया में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों – सूरज सोनवानी उर्फ चिल्लू, मोंटी चौहान, दिगंबर पटेल और जयनंद धर्मा  ने लूटपाट की घटना में संलिप्तता स्वीकार की। उनके पास से घटना में प्रयुक्त ब्लेड, लूटा हुआ मोबाइल और नकदी बरामद की गई।

         खरसिया पुलिस ने आरोपी 1. सूरज सोनवानी उर्फ चिल्लू पिता छोटकू सोनवानी उम्र 21 वर्ष, 2. मोंटी चौहान पिता गुलाब  चौहान उम्र 19 वर्ष , 3. दिगंबर पटेल पिता बरत राम पटेल उम्र 31 वर्ष 4. जयनंद धर्मा पिता भुवन लाल धर्मा उम्र 21 वर्ष निवासी सभी निवासी मौहापाली चौकी खरसिया जिला रायगढ़ (छ.ग.) को आज गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने स्थानीय लोगों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाया है। संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी एसआई संजय नाग, एएसआई  मनोज पटेल, हेड कांस्टेबल अशोक देवांगन, कांस्टेबल कीर्ति सिदार, सोहन यादव और  साविल चंद्रा शामिल थे ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!