छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, IG रामगोपाल गर्ग और SSP शशिमोहन सिंह समेत 11 को सराहनीय सेवा पदक

छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक, IG रामगोपाल गर्ग और SSP शशिमोहन सिंह समेत 11 को सराहनीय सेवा पदक

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को वर्ष 2026 के राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 11 अधिकारी-कर्मचारियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक प्रदान किया जाएगा।

विशिष्ट सेवा के लिए सहायक उप निरीक्षक रामावतार सिंह राजपूत, रक्षित केंद्र धमतरी को चुना गया है।

वहीं सराहनीय सेवा के लिए बिलासपुर रेंज के IG रामगोपाल गर्ग, रायगढ़ के SSP शशिमोहन सिंह, रायपुर ग्रामीण की SP श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, राजश्री मिश्रा, विशा, निवेदिता पाल, मनीषा ठाकुर रावटे, तारकेश्वर पटेल, उनैजा खातून अंसारी, जयलाल मरकाम और हजारी लाल साहू का चयन हुआ है।

इन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट, समर्पित और सराहनीय सेवाओं के लिए यह राष्ट्रीय स्तर का सम्मान दिया जा रहा है। 15 अगस्त को रायपुर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय द्वारा पदक प्रदान किए जाएंगे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!