7वें निर्मल पांडेय स्मृति फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता-निर्देशक अखिलेश पांडेय को “विशिष्ट सम्मान”
रायपुर, 11 अगस्त 2026। रायपुर में आयोजित 7वें निर्मल पांडेय स्मृति फिल्म फेस्टिवल में अभिनेता-निर्देशक अखिलेश पांडेय को सिनेमा, टेलीविजन और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “विशिष्ट सम्मान” से सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
निर्मल पांडेय स्मृति न्यास एवं लिब्रा वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में तथा ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन, शिमला के सहयोग से आयोजित यह फिल्म फेस्टिवल 10 और 11 अगस्त को रायपुर में हुआ। समारोह में देशभर से फिल्म, टेलीविजन और कला जगत से जुड़े कलाकारों एवं फिल्मकारों ने हिस्सा लिया।
सम्मान पत्र में अखिलेश पांडेय के सिनेमा, टेलीविजन और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में योगदान को विशेष रूप से सराहा गया।

समारोह में विधायक एवं अभिनेता अनुज शर्मा, फिल्म विकास निगम की अध्यक्ष मोना सेन और संस्कृति विभाग के संचालक संजय कन्नौजे की गरिमामयी मौजूदगी रही। इसके अलावा प्रसिद्ध अभिनेता रजित कपूर, राजेंद्र गुप्ता, रोहिताशव गौड़, अनिकेत राय, आशित चटर्जी, संजय बत्रा, जयंत देशमुख सहित फिल्म और टेलीविजन जगत की कई हस्तियां मौजूद रहीं।
फिल्म फेस्टिवल के दौरान विभिन्न फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की गई। वरिष्ठ कलाकारों और सिनेमा से जुड़े व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के साथ भारतीय सिनेमा, कला और संस्कृति को लेकर सार्थक संवाद भी हुआ।
सम्मान मिलने पर अखिलेश पांडेय ने निर्मल पांडेय स्मृति न्यास, लिब्रा वेलफेयर सोसाइटी, ऑल इंडिया आर्टिस्ट एसोसिएशन, फेस्टिवल निदेशक अनिल दुबे और आयोजन से जुड़े सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि महान कलाकार निर्मल पांडेय की स्मृति में आयोजित फिल्म फेस्टिवल में देश के प्रतिष्ठित कलाकारों के बीच सम्मानित होना उनके लिए गौरव और प्रेरणा का विषय है।
उन्होंने कहा कि ऐसे फिल्म समारोह कलाकारों को सम्मान देने के साथ-साथ क्षेत्रीय और भारतीय सिनेमा को नई पहचान देने, युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा कला-संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
7वां निर्मल पांडेय स्मृति फिल्म फेस्टिवल देशभर से पहुंचे कलाकारों और फिल्मकारों की मौजूदगी में रायपुर में एक यादगार आयोजन के रूप में सामने आया।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply