छाल में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

छाल। स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या यानी 14 अगस्त को छाल क्षेत्र में देशभक्ति से सराबोर भव्य तिरंगा यात्रा और बाइक रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा और दिल में देशभक्ति का जज्बा लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग इस यात्रा में शामिल हुए, बाइक रैली के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

तिरंगा यात्रा का आयोजन एसएसपी शशिमोहन सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के निर्देशन में, एसडीओपी सतीश भार्गव के मार्गदर्शन तथा छाल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नासिर खान के नेतृत्व में किया गया।
पुलिस टीम ने यात्रा को सफल बनाने के साथ-साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को भी बेहतर तरीके से संभाला

थाना प्रभारी नासिर खान के नेतृत्व में पुलिस टीम की खास भूमिका पूरे आयोजन के दौरान थाना प्रभारी नासिर खान की सक्रियता देखने को मिली। उन्होंने पुलिस टीम के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा की व्यवस्था और सुरक्षा को व्यवस्थित तरीके से संभाला। यात्रा के दौरान पुलिस बल लगातार मुस्तैद रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

थाना प्रभारी नासिर खान के नेतृत्व में छाल पुलिस टीम ने न केवल कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाई, बल्कि देशभक्ति के इस आयोजन में पुलिस की सहभागिता को भी मजबूती से सामने रखा। पुलिसकर्मी तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए और लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर देशभक्ति का संदेश दिया।
बाइक रैली ने बढ़ाया उत्साह तिरंगा यात्रा के साथ निकली बाइक रैली आयोजन का प्रमुख आकर्षण रही। बड़ी संख्या में बाइक सवार हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का उत्साह के साथ स्वागत किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंग गया।
14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर निकली इस तिरंगा यात्रा ने छाल क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया। पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता ने आयोजन को और खास बना दिया।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply