थाना चक्रधर नगर में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

थाना चक्रधर नगर में उत्साह के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थाना चक्रधर नगर परिसर में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

रायगढ़ SSP शशिमोहन सिंह एवं ASP अनिल सोनी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी राकेश मिश्रा सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान के साथ देश की आजादी और संविधान के मूल्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

थाना परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा और पुलिस जवानों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और शहीदों को नमन करते हुए देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया गया।वंदे मातरम्। जय हिंद।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!