खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत खरसिया पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर Judicial Remand पर भेज दिया है।
SSP शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं ASP अनिल सोनी के मार्गदर्शन में, SDOP खरसिया सतीश भार्गव के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की।
🚨 टेंट हाउस में काम के दौरान हुई थी पहचान
आरोपी की पहचान रितेश कुमार पटेल (25 वर्ष), निवासी ग्राम औरदा, थाना मालखरौदा, जिला सक्ती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में खरसिया में रहने के दौरान पीड़िता की आरोपी से पहचान हुई थी। आरोपी टेंट लगाने का काम करता था।
आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को मोबाइल और सिम उपलब्ध कराया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। पुलिस शिकायत के मुताबिक आरोपी ने शादी का झांसा देकर पीड़िता को टेंट हाउस बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद बोतल्दा पहाड़ घूमाने के बहाने ले जाकर भी दुष्कर्म करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बाद में पीड़िता को अपने गांव औरदा ले गया, जहां कुछ दिन रखने के बाद उसे घर से निकाल दिया।
Complaint मिलते ही शुरू हुई Investigation
16 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने चौकी खरसिया में शिकायत दर्ज कराई थी। थाना सक्ती से प्राप्त अपराध डायरी के आधार पर चौकी खरसिया पुलिस ने मामले की Investigation शुरू की।
पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी तथा न्यायालय के समक्ष कथन कराया गया। उसकी निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया और चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया।
मामा के घर से आरोपी को दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को उसके मामा के घर ग्राम नावानारा कल्ला, थाना सक्ती से अभिरक्षा में लिया।
पूछताछ के बाद आरोपी को थाना खरसिया के अपराध क्रमांक 364/2026, धारा 64(2)(M) BNS एवं 6 POCSO Act के तहत विधिवत गिरफ्तार किया गया।
Court में पेश किए जाने के बाद आरोपी को Judicial Remand पर भेज दिया गया।
चौकी प्रभारी के नेतृत्व में कार्रवाई
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अहम भूमिका निभाई।
कार्रवाई में आरक्षक धनंजय कश्यप, कीर्ति सिदार एवं गोविंद बनर्जी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई लगातार जारी है।








NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply