खरसिया में साइबर जागरूकता की पाठशाला, आत्मानंद स्कूल के बच्चों को बताए ONLINE FRAUD से बचने के तरीके

खरसिया चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल पहुंचकर विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

खरसिया | 18 अगस्त 2026 छत्तीसगढ़ पुलिस के “साइबर जागृति अभियान” के तहत खरसिया में भी स्कूली विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के जरूरी तरीके बताए गए।

कार्यक्रम एसडीओपी सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में तथा खरसिया चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रोविजनल एसआई प्रवीण बांधव, लता साहू एवं ट्रैफिक पुलिस से मदन भगत ने विद्यार्थियों से संवाद किया।

PRAVEEN BANDHAV ने समझाया CYBER FRAUD का पैटर्न

प्रोविजनल एसआई प्रवीण बांधव ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के बदलते तरीकों की जानकारी देते हुए बताया कि ठग किस तरह फोन कॉल, मैसेज, फर्जी लिंक और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को OTP, UPI PIN, CVV, बैंक पासवर्ड और ATM संबंधी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति को नहीं देने की समझाइश दी। साथ ही किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की बात कही।

LATA SAHU ने SOCIAL MEDIA SAFETY पर दिया जोर

लता साहू ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से बातचीत करते समय सतर्क रहें और अपनी PERSONAL INFORMATION, फोटो, पासवर्ड या अन्य निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।उन्होंने बच्चों को फर्जी प्रोफाइल, संदिग्ध मैसेज और ऑनलाइन दोस्ती के जरिए होने वाली ठगी से भी सावधान रहने की सलाह दी।

MADAN BHAGAT ने TRAFFIC RULES के साथ ONLINE SAFETY भी समझाई

कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस के मदन भगत ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क पर सुरक्षित आवागमन के लिए जरूरी सावधानियां बताईं। उन्होंने बच्चों से TRAFFIC RULES FOLLOW करने और स्वयं के साथ परिवार के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की इसके साथ ही उन्होंने मोबाइल फोन के जिम्मेदार इस्तेमाल और सड़क पर चलते समय MOBILE DISTRACTION से बचने की समझाइश दी ।

DIGITAL ARREST और FAKE KYC से रहें सावधान

पुलिस टीम ने विद्यार्थियों को KYC अपडेट, बिजली बिल, बैंक खाता बंद होने, ऑनलाइन शॉपिंग, फर्जी निवेश, नौकरी के नाम पर ठगी, QR Code/UPI फ्रॉड और DIGITAL ARREST जैसे साइबर अपराधों के बारे में भी जानकारी दी पुलिस ने बताया कि साइबर ठग लोगों को डराकर या लालच देकर जल्दबाजी में फैसला करवाने की कोशिश करते हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय पहले परिवार के लोगों से बात करें और जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें।

FRAUD हुआ तो तुरंत 1930 पर करें CALL

विद्यार्थियों को बताया गया कि ऑनलाइन ठगी होने की स्थिति में देरी किए बिना 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत करें। साथ ही संबंधित बैंक या वित्तीय संस्था को तत्काल सूचना दें, ताकि रकम को रोकने के लिए समय रहते कार्रवाई की जा सके।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर जागरूकता अभियान से जुड़ने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

🛡️ SSP SHASHI MOHAN SINGH का संदेश

साइबर अपराध से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि हम खुद जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें OTP, UPI PIN और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी होने पर बिना देरी किए 1930 पर शिकायत करें।

रायगढ़ पुलिस का प्रयास है कि जिले के युवा सुरक्षित और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार अपनाएं।”— शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़»

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!