मनेन्द्रगढ़ में साइबर जागृति अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूकआईसेक्ट कोचिंग सेंटर में थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड से बचने के बताए जरूरी तरीके
मनेन्द्रगढ़। जिले में Cyber Awareness को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक एमसीबी श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर जागृति अभियान के तहत 19 अगस्त 2026 को आईसेक्ट कोचिंग सेंटर, बस स्टैंड मनेन्द्रगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मनेन्द्रगढ़ थाना प्रभारी विवेक पाटले ने विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को Cyber Crime, Online Fraud और Digital Scam से बचाव के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं, इसलिए थोड़ी सी सावधानी बड़ी परेशानी से बचा सकती है।

थाना प्रभारी ने Unknown Calls, Suspicious Links, Fake Messages, APK Files, Fake Video Calls और ऑनलाइन ठगी के अन्य तरीकों के प्रति सतर्क रहने की समझाइश दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, Password या Bank Details शेयर नहीं करनी चाहिए और संदिग्ध लिंक या फाइल पर बिना जांचे क्लिक नहीं करना चाहिए।
QR Code स्कैन कर अभियान से जुड़ने की अपील कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को साइबर जागृति अभियान का QR Code Scan कराया गया। साथ ही अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए Selfie लेकर Social Media पर Post करने के लिए भी प्रेरित किया गया।

पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे खुद साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें और अपने Family, Friends और आसपास के लोगों को भी सतर्क करें। किसी भी तरह की साइबर ठगी होने पर बिना देर किए पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
MCB Police का संदेश—“Stay Alert, Stay Safe” यानी जागरूक रहें और साइबर ठगी से सुरक्षित रहें।








NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

















Leave a Reply