वंदे मातरम् पर राजनीति कर जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा : उस्मान बेग

वंदे मातरम् पर राजनीति कर जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटका रही भाजपा : उस्मान बेग

रायगढ़। वंदे मातरम् को लेकर भाजपा द्वारा कांग्रेस और सोनिया गांधी पर लगाए जा रहे लगातार आरोपों पर युवा कांग्रेस ग्रामीण के जिला अध्यक्ष उस्मान बेग ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् देश की आजादी, संघर्ष और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ा हुआ है, लेकिन भाजपा इसे राजनीतिक मुद्दा बनाकर देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांटने की कोशिश कर रही है।

उस्मान बेग ने कहा कि एक वीडियो के कुछ सेकंड को आधार बनाकर सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप लगाना भाजपा की ओछी राजनीति है। कांग्रेस पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि सोनिया गांधी का इशारा वंदे मातरम् रोकने के लिए नहीं, बल्कि लंबे समय से खड़े कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बैठने की व्यवस्था को लेकर था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् का गायन हुआ और उसे रोका नहीं गया।

उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस का स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक देश की एकता और लोकतंत्र के लिए संघर्ष का इतिहास रहा है, उसे भाजपा से राष्ट्रभक्ति का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है।

जनता के असली सवालों से ध्यान भटकाने का आरोप उस्मान बेग ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से परेशान है, आम आदमी महंगाई से जूझ रहा है, किसान अपनी समस्याओं को लेकर चिंतित हैं, महिलाएं सुरक्षा और सम्मान को लेकर सवाल उठा रही हैं और विद्यार्थी शिक्षा, रोजगार तथा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। समाज के हर वर्ग के सामने अपने-अपने सवाल हैं।

उन्होंने कहा कि जब जनता महंगाई, बेरोजगारी, किसान, महिला, युवा और विद्यार्थियों के सवालों का जवाब मांगती है, तब ऐसे राजनीतिक विवाद खड़े कर जनता का ध्यान असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश की जाती है।

उस्मान बेग ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा—“वंदे मातरम् पर राजनीति करने से क्या बेरोजगार युवा को रोजगार मिल जाएगा? क्या महंगाई कम हो जाएगी? क्या किसान की समस्या खत्म हो जाएगी? क्या विद्यार्थियों का भविष्य सुरक्षित हो जाएगा? क्या महिलाओं की समस्याओं का समाधान हो जाएगा?”

उन्होंने कहा कि देशभक्ति किसी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं है। तिरंगा, वंदे मातरम् और भारत की एकता हर भारतीय का गौरव है।उस्मान बेग ने कहा कि युवा कांग्रेस जनता के वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की किसी भी कोशिश को स्वीकार नहीं करेगी।

महंगाई, बेरोजगारी, किसान, महिला, युवा, विद्यार्थी और आम जनता से जुड़े सवालों को लेकर युवा कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।उन्होंने भाजपा से विवादों की राजनीति छोड़कर जनता के असली सवालों का जवाब देने की मांग की।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!