जिला दक्षिण बस्तर दन्तेवाड़ा
दिनांक 01-01-2025
नववर्ष 2025 के आगमन पर दन्तेवाड़ा पुलिस के द्वारा आमजन को उनके गुम हुये मोबाईल को CEIR पोर्टल के माध्यम से तलाश कर ‘‘इया आपलो सामान निया’’ कार्यक्रम के द्वारा वापस किया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक गौरव राय (भापुसे.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार वर्मन (रा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भापुसे.) सायबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार नेताम के मार्गदर्शन में जिले में चलाये जा रहे गुम मोबाईल तलाश अभियान के तहत् आज दिनांक 01-01-2025 को कुल 30 मोबाईल जिनका अनुमानित कीमत लगभग 5,66,370 रूपये है । दन्तेवाड़ा पुलिस के द्वारा आम नागरिकों की सुगमता के लिए सायबर हेल्पलाईन नम्बर 9479151665 जारी किया गया है एवं भारत सरकार द्वारा जारी 1930 हेल्पलाईन नम्बर एवं cybercrime@gov.in में भी शिकायत दर्ज करा सकते है। सायबर हेल्पलाईन दन्तेवाड़ा के नाम से व्हाटसप अकाउंट भी बनाया गया है जिसमें आम नागरिक अपने शिकायत व्हाटसप के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। सायबर अपराध होने की स्थिति में 24X7 सायबर हेल्पलाईन दन्तेवाड़ा 9479151665 एवं क्यूआर कोड को स्केन कर घर बैठे सम्पर्क कर अपने साथ हुए किसी भी तरह के सायबर अपराध की शिकायत दर्ज करने हेतु सम्पर्क कर सकते हैं ताकि उनकी शिकायत सीधे सायबर पोर्टल में दर्ज कर दी जाये। प्रार्थी को व्हाटसप के माध्यम से ही एकनालेजमेंट नम्बर प्रदाय कर दिया जावेगा।
जिला दन्तेवाड़ा के आम जन को सायबर अपराध व इसके रोकथाम के लिए जागरूक करने हेतु ‘‘सायबर संगवारी दन्तेवाड़ा’’ नामक व्हाटस्अप चैनल बनाया गया है, जिसमें प्रत्येक दिन सायबर अपराध एवं उसके रोकथाम संबंधी जानकारी प्रेषित की जायेगी, सायबर संगवारी चैनल से जुड़ने हेतु दिये गये क्यू आर कोड को स्कैन करें।
साथ ही अननोन काल, संदिग्ध व्हाटसप काल, मेसेज, लिंक या आपके बैंक अकाउंट या सोशल मीडिया अकाउंट पर किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि होने पर साइबर हेल्पलाईन दन्तेवाड़ा 9479151665 से सम्पर्क कर शिकायत कर सकते हैं। सुरक्षा ही सावधानी है और सावधानी ही सायबर अपराध से बचाव है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply