खरसिया नगरपालिका समाचार
खरसिया। नगर पालिका में आज नगरपालिका अध्यक्ष कमल ग़र्ग , CMO नीतू अग्रवाल एवं उपाध्यक्ष बंटी सोनी की मौजूदगी में Review Meeting आयोजित की गई।
बैठक में शहर के प्रत्येक वार्ड की Ground Level Problems और उनके समाधान को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना सहित प्रत्येक घर में Rain Water Harvesting निर्माण की Progress पर फोकस किया गया।
साथ ही हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचाने को लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए।बैठक में पिछले सप्ताह दिए गए निर्देशों का Follow-up लिया गया और अधिकारियों-कर्मचारियों से उनके कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई। स्पष्ट किया गया कि Next Week फिर से इन निर्देशों के पालन की समीक्षा होगी और काम की Progress के आधार पर Performance का आकलन किया जाएगा।
Better Performance करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया, वहीं Poor Performance और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को चेतावनी दी गई।
नगरपालिका प्रशासन ने साफ किया कि काम में तेजी, जवाबदेही और बेहतर जनसेवा प्राथमिकता रहेगी, ताकि वार्डों की समस्याओं का समय पर निराकरण हो और शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक पहुंच सके।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply