Love, Lie और Crime… 24 घंटे में आरोपी के गेम का ‘The End’

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण, धमकी देने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार“अभियान संवेदना” के तहत Kharsia Police की swift action, आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा गया रिमांड पर

रायगढ़/खरसिया, 3 सितंबर 2026। “अभियान संवेदना” के तहत खरसिया पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने 19 वर्षीय युवती से शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इनकार करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी।

Garage में स्कूटी रिपेयर कराने के दौरान हुई थी पहचान पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, युवती अपनी स्कूटी रिपेयर कराने के लिए बाम्हनपाली स्थित एक गैरेज गई थी। इसी दौरान वहां काम करने वाले युवक साहिल बंजारे, निवासी गोपी महका, से उसकी जान-पहचान हुई। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए और बातचीत होने लगी।

पीड़िता के अनुसार, 22 फरवरी 2026 को साहिल ने तबीयत खराब होने की बात कहकर उसे अपने घर ग्राम गोपी महका बुलाया। यहां उसने शादी करने की बात कहते हुए युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने अलग-अलग स्थानों पर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए।

शादी की बात पर धमकी और फिर इनकार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 18 अगस्त 2026 को आरोपी उसे खरसिया लेकर गया, जहां भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी दी और शादी करने से साफ इनकार कर दिया।इसके बाद युवती ने 2 सितंबर 2026 को चौकी खरसिया पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।

24 घंटे में Action, आरोपी गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए खरसिया चौकी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी साहिल बंजारे पिता तेजस्वी बंजारे, उम्र 20 वर्ष, निवासी गोपी महका को हिरासत में लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी के मेडिकल सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे 24 घंटे के भीतर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 463/2026 दर्ज करते हुए धारा 64(2)(M), 69 एवं 351(3) BNS के तहत कार्रवाई की है।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए SSP शशिमोहन सिंह, ASP अनिल सोनी एवं DSP सतीश भार्गव के मार्गदर्शन और supervision में खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में Provision SI Praveen बांधव की विवेचना मे पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी एवं मेडिकल कार्रवाई पूरी की और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया।

त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील मामलों में तत्परता के लिए खरसिया पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है। महज 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी कर पुलिस ने मामले में अपनी prompt response और effective policing का परिचय दिया।

इस कार्यवाही मे प्रोविशन SI Praveen Bandhav की त्वरित विवेचना की महत्वपूर्ण भूमिका रही

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!