पचपेढ़ी ब्रेकिंग | हेलमेट पहनकर दिया जागरूकता का संदेश… फिर क्यों शुरू हुई नकारात्मकता?
Bilaspur
पुलिस की हर पहल में खामी तलाशना पत्रकारिता है या सकारात्मक प्रयासों को विवाद बनाना?
पचपेढ़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर ने रक्षाबंधन के दौरान थाने में बुलेट चलाते समय हेलमेट पहनकर लोगों को सड़क सुरक्षा और हेलमेट के प्रति जागरूकता का संदेश दिया था। संदेश सीधा था—सुरक्षा जरूरी है और हेलमेट जिंदगी बचा सकता है।
लेकिन एक सकारात्मक पहल को भी कुछ लोगों ने अलग नजरिए से पेश कर विवाद का रूप देने की कोशिश की सवाल यह है कि क्या पुलिस की हर छोटी-बड़ी गतिविधि को नकारात्मक चश्मे से देखना उचित है?

पत्रकारिता का काम सवाल पूछना जरूर है, लेकिन जहां कोई अच्छी पहल हो, वहां उसे सही संदर्भ में सामने रखना भी उतना ही जरूरी है। किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ लगातार नकारात्मक माहौल बनाकर उसका मनोबल गिराना न पुलिस के हित में है और न ही समाज के।
हर बात को विवाद बनाने से बेहतर है कि सही को सही और गलत को गलत कहा जाए। क्योंकि पुलिस भी इसी समाज का हिस्सा है उसका मनोबल मजबूत होगा, तभी कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की जिम्मेदारी और बेहतर तरीके से निभाई जा सकेगी।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply