मीटर रीडर श्रमिक संघ की मांग का असर, द्विपक्षीय वार्ता के लिए लिखित आदेश जारी

मीटर रीडर श्रमिक संघ की मांग का असर, द्विपक्षीय वार्ता के लिए लिखित आदेश जारी

छत्तीसगढ़। जब दिल में जोश, जज्बा और कुछ कर गुजरने की चाह हो, तो मुश्किल रास्तों के बीच भी समाधान की राह निकाली जा सकती है। मीटर रीडर श्रमिक संघ द्वारा 27 सितंबर को दिए गए आवेदन के बाद अब संगठन ने द्विपक्षीय वार्ता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

संघ के अनुसार, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल के एमडी कार्यालय की ओर से पहले आवेदन का लिखित जवाब देने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। इसके बाद संघ के लगातार प्रयासों के बाद मीटर रीडर श्रमिक संघ के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और एमडी कार्यालय की टीम के बीच जल्द द्विपक्षीय वार्ता आयोजित करने के लिए लिखित आदेश दिया गया है।

संघ ने इस पहल का श्रेय सभी पदाधिकारियों के प्रयासों के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे मीटर रीडर साथियों और महिला मीटर रीडरों की एकजुटता को दिया है। संगठन का कहना है कि प्रदेश के करीब 5 हजार मीटर रीडर साथियों को साथ लेकर उनकी मांगों और अधिकारों के लिए आगे भी एकजुट होकर प्रयास जारी रखा जाएगा।

संघ की ओर से कहा गया कि संगठन की ताकत उसकी एकजुटता में है और इस एकजुटता को बनाए रखना जरूरी है। साथ ही संदेश दिया गया—“याद रखिए, हारा वही जो लड़ा नहीं।”

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!