घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में जवानों की खुशी के दो पल, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने दी बधाई
प्रथम वाहिनी छसबल भिलाई के सी-समवाय, कैम्प-तारलागुड़ा (बीजापुर) घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पदस्थ प्लाटून कमाण्डर श्री थाक बहादुर सोनी का 61 वॉ जन्मदिन कंपनी के समस्त अधि०/कर्म० द्वारा मनाया गया। अधि०/कर्म० द्वारा सध्या कैम्प परिसर में स्थित मंदिर जाकर पूजा-अर्जना कर भक्ति गीत गायन किया गया तत्पश्चात कैम्प में केक काट कर हर्षो उल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। श्रीमान सेनानी महोदय श्री राजेश कुकरेजा (भा.पु.से) व कम्पनी कमाण्डर श्री घनश्याम सिंह, थाना प्रभारी श्री हुबलाल चन्द्राकर एवं कैम्प के समस्त अधि० / कर्मचारियों द्वारा बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।
बता दे कि बीजापुर जैसे दूर दराज जंगली क्षेत्र में जहां पर कोई सुविधा नहीं केवल जंगल झाड़ी है ,
ऐसी जगह पर ये सुरक्षाबल के जवान जो अपनी ड्यूटी पर तैनात है
अपने उच्च अधिकारी के जन्मदिन पर थोड़ी सी खुशियां एक दूसरे के साथ बांट रहे है
घर परिवार से दूर अपनी थकान एवं तनाव दूर करने के लिए उनके उच्च अधिकारी कम्पनी कमांडर /ti व caf के अधिकारी कमांडेंट द्वारा उचित मार्ग दर्शन भी दिया जाता है

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply