● अवैध शराब तस्करी पर कोतरारोड़ पुलिस बड़ी कार्रवाई: 15 लीटर महुआ शराब और मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी किया गिरफ्तार
रायगढ़, 23 जनवरी 2025। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतरारोड़ पुलिस ने आज एक बड़ी सफलता हासिल की। निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में नंदेली डीपापारा के पास घेराबंदी कर मोटरसाइकिल पर अवैध शराब तस्करी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
टीआई त्रिनाथ त्रिपाठी को सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक नीले रंग की मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति ग्राम नवापारा से नंदेली की ओर अवैध महुआ शराब लेकर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी की योजना बनाई और नंदेली डीपापारा के पास संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोक लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवेश बरेठ (23 वर्ष) निवासी तारापुर औराभांठा रोड और गोपाल पटेल (22 वर्ष) निवासी औराभांठा के रूप में हुई। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल (TVS विक्टर, नंबर CG 13 W 1004) के बीच बोरी में छिपाकर 15 लीटर अवैध महुआ शराब ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों से शराब के संबंध में संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ थाना कोतरारोड़ में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करूणेश राय और आरक्षक चन्द्रेश पाण्डेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। एसपी श्री दिव्यांग पटेल ने इस कार्रवाई के लिए टीम को सराहना देते हुए कहा कि जिले में अवैध तस्करी पर नकेल कसने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे। रायगढ़ पुलिस की यह सख्ती आम जनता में सुरक्षा और विश्वास का माहौल पैदा कर रही है।
आरोपियों से जप्ती
• 15 लीटर अवैध महुआ शराब (कीमत ₹1500)
• मोटरसाइकिल (कीमत ₹50,000)
कुल ₹51,500 की सामग्री जब्त ।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply