धरमजयगढ़ और पुसौर में अवैध शराब पर कार्रवाई: अवैध शराब के दो गिरफ्तार

धरमजयगढ़ और पुसौर में अवैध शराब पर कार्रवाई: अवैध शराब के दो गिरफ्तार

रायगढ़, 25 जनवरी 2025 । आज, 25 जनवरी 2025 को, धरमजयगढ़ और पुसौर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब के दो मामलों का भंडाफोड़ किया।

धरमजयगढ़ की कार्रवाई
     थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सिथरा और चैनपुर क्षेत्र में माइनर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए ग्राम कुकरीखोर्रो सिथरा में संतोषी खुंटे (42 वर्ष) के घर पर छापा मारा। आरोपिया के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब (कीमत 1,500 रुपये) और शराब बिक्री की 150 रुपये नकद बरामद की गई। पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में जब्ती प्रक्रिया पूरी कर आरोपिया के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।
      थाना प्रभारी ने क्षेत्र के ग्रामीणों को चेतावनी दी है कि यदि अवैध शराब बनाने या बेचने का प्रयास किया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुसौर की कार्रवाई
        पुसौर पुलिस ने ग्राम नंदेली में छापेमारी कर भानुप्रताप उर्फ मोटू निषाद (29 वर्ष) को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी के घर के सामने बनी टपरी में छापा मारा गया। पूछताछ में भानुप्रताप ने अवैध शराब बिक्री की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।


          इन कार्रवाइयों से पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है और कार्रवाई की इस कड़ी को आगे भी जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!