ट्रैफिक की बिगड़ी व्यवस्था पर रायगढ़ पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही
रायगढ़ शहर की अस्त-व्यस्त ट्रैफिक व्यवस्था से शहर वासी बहुत ही परेशान थे। इस परेशानी को पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने चैलेंज के रूप में लिया और उनके कुशल मार्गदर्शन में डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह को ट्रैफिक डीएसपी बनाया और आज पिछले 6 से 7 दिनों में शहर में बड़ा बदलाव ट्रैफिक व्यवस्था में देखा जा रहा है
जो भी गाड़ियां रोड पर अनियंत्रित खड़ी हैं उन्हें उठाकर चालान करने की कार्रवाई की जा रही है ,रोड में जो कार पार्किंग किए हुए हैं उनको चालानी कार्रवाई कर समझाइश दी जा रही है कि इस समझाइश के बाद सीधे वाहनों की जब्ती की जाएगी
शहर के गणमान्य लोगों ने एसपी एवं डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए बधाई प्रेषित की है। साथ ही निवेदन किया है कि सबसे व्यस्त मार्ग कोतरा रोड में सड़क के दोनों तरफ कार पार्किंग लोगों के द्वारा की जा रही है जिससे हमेशा पूरा जाम लगा रहता है इस और विशेष ध्यान देने की अपील की है







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply