शराब के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतरी , खरसिया विधायक ने संभाला मोर्चा
रायगढ़ जिला मुख्यालय के कोतरा रोड थाने पहुंचकर सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने थाने के सामने हंगामा शुरू कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि उनके क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार करने वाले की शिकायत करने पर शराब कोचिये के द्वारा उनके साथ मारपीट की गई थी, इसकी शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नही करने से नाराज होकर महिलाएं थाने के सामने बैठी और हंगामा किया ।दो दिन पहले इसी मामले में शराब माफियाओं ने क्षेत्र की महिला सरपंच के बेटे जमकर पीटा और उसके बाद महिला सरपंच के साथ भी धक्का मुक्की करते हुए पिटाई की। अब यह मामला राजनीति टूल पकड़ चुका है चूंकि खरसिया के विधायक व पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने महिलाओं के बीच पहुंचकर उनकी शिकायतें सुनी और प्रशासन से कार्यवाही के निर्देश भी दिए
ग्राम पंचायत कोसमपाली की सरपंच अनसुईयां उराव ने बताया कि छठ पूजा से पहले गांव की कई महिलाओं ने उनसे गांव में बिकने वाली अवैध महुआ शराब की शिकायत की थीं। तब उन्होंने एकजुट होकर गांव में बिकने वाली अवैध शराब को बंद कराने के लिये कोतरा रोड थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा था। तब पुलिस ने उन्हें छठ पूजा के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। इसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत एसपी आफिस पहुंचकर की जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर उसी दिन शाम करीब 4 बजे पुलिस टीम पहुंचकर छापामार कार्रवाई करते हुए शराब पकड़ा गया। इसके बाद गांव की 18 समिति की महिलाएं घर-घर जाकर चेक किया गया कि इस कार्रवाई के बावजूद कहीं फिर से शराब तो नही बनाया जा रहा है। तब शराब का कारोबार करने वाले लोगों के द्वारा उनसे गाली गलौज करते हुए दोबारा घर आने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई थी। महिला सरपंच ने यह भी बताया कि बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इसकी शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं होने पर नाराज होकर वे आज थाने पहुंची है।
इस मामले में पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने बताया कि आज सुबह उन्हें फोन के जरिये सूचना मिली थी इसके पश्चात वो रायगढ़ पहुंचकर मामले में शामिल हुए
अवैध शराब के विरोध में महिलाएं सड़कों पर उतरी , खरसिया विधायक ने संभाला मोर्चा













Leave a Reply