भारत में लागू नवीन अपराधिक कानूनों के संबंध में फरसगांव पुलिस ने स्कूल में किया जागरूकता कार्यक्रम



दिनांक 05.02.2025 थाना फरसगांव


भारत में लागू नवीन अपराधिक कानूनों के संबंध में फरसगांव पुलिस ने स्कूल में किया जागरूकता कार्यक्रम

भारत में लागू नवीन अपराधिक कानूनों के संबंध में फरसगांव पुलिस ने स्कूल में किया जागरूकता कार्यक्रम

स्कूल में प्रतियोगिता आयोजित कर बच्चों को किये पुरस्कृत

पुलिस महानिदेशकों के सम्ममेल में  प्रधानमंत्री से प्राप्त निर्देशों के पालन में थाना फरसगांव पुलिस के द्वारा आज दिनांक 05.02.2025 को शासकीय हाई स्कूल व हायर सेकेण्ड्री स्कूल बरकई में नवीन अपराधिक कानून का प्रचार-प्रसार व जन जन तक पहुंचाने हेतु  पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव अक्षय कुमार यदुवेल्ली, अति. पुलिस अधीक्षक  कौश्लेन्द्र देव पटेल, अन्य अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी फरसगांव निरीक्षक संजय सिन्दे के नेतृत्व में ग्रामीणों व स्कूल के शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच भाषण / प्रतियोगिता का आयोजन कर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जिसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरकई के प्राचार्य श्री संतराम कवाची, उप प्राचार्य श्री कमलकांत पटेल अन्य व्यख्याता व शिक्षकगण करीबन 400 संख्या की उपस्थिति होकर में नये कानून के संबंध में कई विद्यार्थी, शिक्षक प्रतियोगिता में भाग लिये। प्रतियोगिता में श्रेष्ट प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। जिससे ग्रामीण, शिक्षकगण तथा समस्त विद्यार्थीगण भारत में 01 जुलाई 2024 से लागू नवीन कानून जो महिलाओं एवं बच्चों के हित व सरल शीघ्र न्याय देने वाला कानून के बारे में जानकर खुश हुये तथा थाना फरसगावं पुलिस को अपने बीच एक मित्र के रूप में पाकर समस्त ग्रामीण, शिक्षक, विद्यार्थीगण धन्यवाद देते हुये अभार व्यक्त किये।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!