मतदान शांतिपूर्ण और निर्विघ्न सम्पन्न,खरसिया पुलिस प्रशासन को तहे दिल से धन्यवाद

दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को मतदान केंद्र तक पहुंचने में पुलिस की  सहायता


 खरसिया 11 फरवरी शहर में नगरी निकाय एवं नगर पंचायत चुनाव आज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। प्रशासन और पुलिस की सख्त निगरानी में मतदान प्रक्रिया पूरी की गई, जिससे कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।  

चुनाव को लेकर पुलिस व प्रशासन ने व्यापक तैयारी की थी।चुनाव के पहले ही शहर में रोज फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही थी । मतदान की सुबह से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार पेट्रोलिंग पर रहे और सेक्टर अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारी भी मतदान की स्थिति का जायजा लेकर लगातार निगरानी करते रहे । 

कई मतदान केंद्रों में सुबह से ही बड़ी संख्या में मतदाता अपने अधिकार का प्रयोग करने पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने में मदद की, जिससे सभी वर्गों के लोगों ने निर्बाध रूप से मतदान किया।  सुरक्षा व्यवस्था इतनी मजबूत थी कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी से मतदान शांतिपूर्ण माहौल में सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

खरसिया SDM डॉक्टर प्रियंका वर्मा, तहसीलदार लोमेश मिरी, एसडीओपी प्रभात पटेल,थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू,भूप देवपुर थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव,चौकी प्रभारी संजय नाग, सब इंस्पेक्टर अमरनाथ शुक्ला सहित खरसिया पुलिस थाना ,चौकी की समस्त टीम की पेट्रोलिंग पूरे शहर में क्षेत्र में लगातार होती रही और जिसके कारण मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!