कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की समीक्षा बैठक व मतगणना तैयारी संबंधी  हुई चर्चा-अनिल शुक्ला

कांग्रेस पार्षद प्रत्याशियों की समीक्षा बैठक व मतगणना तैयारी संबंधी  हुई चर्चा-अनिल शुक्ला

पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्नता  व बागी चुनाव लड़ने वालों का हुआ निष्कासन

रायगढ़ 13 फरवरी
जिला कांग्रेस भवन में आज जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने  नगरीय निकाय चुनाव में अधिकृत कांग्रेस प्रत्याशीयों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली जिसमे सबसे पहले सभी प्रत्याशियों को उनकी मेहनत और लगन से  अपने अपने वार्डों में चुनाव प्रचार कर बेहतरीन प्रदर्शन हेतु उनका मनोबल बढ़ाया व शुभकामनाएं दीं वहीं जिन वार्डों में वोट कम गिरे उन पर विस्तृत चर्चा की व सभी तरह से समीक्षा की और अधिकृत प्रत्याशियों के विचारों को गंभीरता पूर्वक सुना और बेहतर परिणाम  आने की उम्मीद पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि हमें किसी भी कीमत पर ट्रिपल इंजन की सरकार स्वीकार्य नहीं है और नगरीय निकाय चुनाव के संभावित नतीजे जो एक्जिट पोल से मिल रहे हैं उसमें भी कांग्रेस की बढ़त दिख रही है जिसका श्रेय सभी कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों संगठन व वार्ड के मतदाताओं को ही जायेगा।

वहीँ मतगणना में सभी  प्रत्याशी व उनके द्वारा नियुक्त मतगणना सहयोगी पूरी मुस्तैदी से  ई वी एम मशीन से आने वाले नतीजों के आंकड़ों को नोट करें ताकि कोई गड़बड़ी न हो।बैठक में कुछ वार्डों से नगरीय निकाय चुनाव में जिन जिन लोगों के पार्टी  विरोधी गतिविधियों पर संलग्नता  व बतौर बागी होकर चुनाव लड़ने पर पार्षद प्रत्याशियों द्वारा शिकायत पत्र प्राप्त हुए हैं उन पर तत्काल कार्यवाही कर पीसीसी  को अवगत कराया गया व  विशेषाधिकार के तहत जिला कांग्रेस  अध्यक्ष अनिल शुक्ला के निर्देश पर जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव  ने  6 साल के लिए जिन्हें  निष्कासित किया गया  वह है-मनोज साहू,श्यामलाल सारथी,देव साहू, राकेश तालुकदार,पिंकी बेगम,मोहन यादव,गणेश  घोरे,किरण बरेठ,गोरेलाल बरेठ,जीवनलाल जांगड़े, व रोहित महन्त।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!