रमजान में एक घंटा पहले छुट्टी कर सकेंगे मुस्लिम कर्मचारी, तेलंगाना सरकार के आदेश पर भड़की बीजेपी
तेलंगाना की कांग्रेस सरकार ने एक आदेश जारी कर मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को रमज़ान के पवित्र महीने के दौरान एक घंटा पहले दफ्तर से छुट्टी देने की अनुमति दी है | इस फैसले का बीजेपी ने कड़ा विरोध किया और इसे तुष्टीकरण की राजनीति करार दिया है | साथ ही कहा है कि यह सिर्फ मुसलमानों के लिए ही क्यों, हिंदुओं को नवरात्रि के दौरान ऐसा क्यों नहीं किया जाता? वही भाजपा आईटी सेल के प्रमुख मालवीय ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह मुस्लिम समुदाय को सिर्फ वोट बैंक के रूप में देखती है | उन्होंने कहा,’यह फैसला किसी समुदाय की धार्मिक मान्यताओं के प्रति संवेदनशील होने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने के लिए लिया गया है | इसका विरोध किया जाना चाहिए |

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply