नावापारा वार्ड 34 में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
रायगढ़ – नावापारा वार्ड 34 में महाशिवरात्रि पर्व इस वर्ष भी हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। पूरे क्षेत्र में शिवभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। श्रद्धालुओं की आस्था और उल्लास से पूरा माहौल शिवमय हो गया।
रुद्राभिषेक से गूंजे शिव मंत्र, भक्तों ने की पूजा-अर्चना
सुबह होते ही भगवान शिव का रुद्राभिषेक विधि-विधान से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्री से भोलेनाथ की पूजा की। चारों ओर गूंजते मंत्रों और जयकारों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
महाभंडारे में उमड़ा जनसैलाब, हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद
दोपहर में आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों और मोहल्ले के लोगों के सहयोग से यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी भव्य रूप में किया गया।
भजन संध्या में गूंजे भक्तिमय सुर, श्रद्धालुओं ने झूमकर की भक्ति
रात्रि में आयोजित भजन संध्या में भक्ति का अलग ही नज़ारा देखने को मिला। भजन गायकों ने शिव महिमा के भजन प्रस्तुत किए, जिस पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। पूरा क्षेत्र ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा।
18 वर्षों से जारी है यह भव्य आयोजन
शिव मंदिर समिति के प्रमुख सदस्य पारस नाथ ठाकुर, राम राकेश, अशोक गवेल एवं अन्य ने बताया कि लगातार 18 वर्षों से यह भव्य आयोजन मोहल्ले वासियों के सहयोग से किया जा रहा है। इस वर्ष भी लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। समिति का कहना है कि यह आयोजन आगे भी इसी श्रद्धा और भव्यता के साथ जारी रहेगा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply