इधर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वयं हाथों से लिखा बजट तो वही उनकी राह में चलते हुए नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग ने कर्म को सर्वोपरि मान कर पहले दिन ली आवश्यक बैठक
प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन पर चलते हुए खरसिया को बनाना है क्लीन सिटी ग्रीन सिटी – कमल गर्ग अध्यक्ष नगर पालिका खरसिया
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल गर्ग द्वारा कार्यकाल के प्रथम दिवस सफाई एवं पेयजल कर्मचारियों की ली बैठक
खरसिया कर्मचारी स्वच्छ शहर बनाने में ईमानदारी से दें अपना योगदान आने वाली गर्मी से पूर्व पेयजल कर्मचारी सभी समस्याओं को दूर करते हुए प्यास लगने पर कुआं खोदने के बजाय अभी से करें पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त – अध्यक्ष कमल गर्ग
आज नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल गर्ग के द्वारा अपनी पहली मीटिंग सफाई कर्मचारीयों, पेयजल कर्मचारियों और प्रकाश व्यवस्था देखने वाले कर्मचारी की बुलवाई और उन्हें सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहा कि पहले वाला ढर्रा अब नहीं चलेगा सभी को अपना काम ईमानदारी से करना होगा हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें ईश्वर ने जनता की सेवा करने का अवसर दिया है हमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी के कथन को सत्य करते हुए स्वच्छ भारत मिशन को अपना सबसे बड़ा लक्ष्य बनाते हुए चलना है और शहर को स्वच्छ सुंदर क्लीन सिटी ग्रीन सिटी बनाना है आप सभी कर्मचारी मेरे परिवार के सदस्य की तरह हैं आप स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हुए चलें आपके अच्छे कार्यों के लिए आपका सम्मान किया जाएगा परंतु कार्य में लापरवाही होने पर आपको दंडित भी किया जाएगा।
उन्होंने सभी कर्मचारियों को संकल्प दिलवाया कि हमें पूरे देश में खरसिया नगर को सबसे स्वच्छ और सुंदर बनाना है हमें ईमानदारी पूर्वक कार्य करना है जनता ने हमें सेवा का अवसर दिया है और हमें इस पर खरा उतरना है, सभी स्वच्छता कर्मियों ने भी शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने का संकल्प लिया। नगर के 15 वार्डों में भाजपा के पार्षद बनाने एवं सभी 18 वार्डों में निर्णायक बढ़त देकर अध्यक्ष बनाने वाली आम जनता को कमल गर्ग के पहले कार्यकाल में किए गए कार्यों से दोगुना कार्य करने शहर की जाम पड़ी नालियां जगह-जगह कचरे का ढेर और मच्छरों की भरमार से परेशान को भी कमल गर्ग से बहुत ज्यादा अपेक्षाएं हैं।
आने वाली भीषण गर्मी को देखते हुए भी अध्यक्ष कमल गर्ग एवं सभी पार्षदों द्वारा पेयजल से संबंधित कर्मचारियों से संपूर्ण जानकारी लेते हुए पेयजल की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रकाश व्यवस्था देखने वाले बिजली कर्मचारियों को भी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए
नगर वासी सफाई के लिए अरुण चौधरी पार्षद +919826457400 एवं रवि सहिस पार्षद +917974743408
जलापूर्ति के लिए दीपक अग्रवाल पार्षद +919826403411 और साहिल शर्मा पार्षद +919981810906*
प्रकाश व्यवस्था के लिए बिजली व्यवस्था के लिए गिरधारी गबेल पार्षद +919826136091और दीपक अग्रवाल तारा पार्षद +919826750180 से संपर्क कर अपनी समस्या से अवगत करवा सकते हैं













Leave a Reply