● प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मैहर के नेतृत्व में शराब रेड कार्रवाई: 29 लीटर महुआ शराब और उपकरण जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़, 09 मार्च 2025: प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर के नेतृत्व में खरसिया पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम कर्रानारा बरगढ़ में दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 29 लीटर महुआ शराब समेत शराब निर्माण के उपकरण बरामद किए।
कार्रवाई का विवरण
सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी *बबलू उरांव* और *अजय उरांव* के घर पर छापा मारा। पूछताछ में दोनों ने अवैध शराब बनाने और बेचने की बात स्वीकार की।
बबलू उरांव(पिता स्व. पंजाबी राम उरांव, उम्र 40 वर्ष) के कब्जे से:
– 7 लीटर महुआ शराब(कीमत ₹1400)
– शराब निर्माण में प्रयुक्त *3 एल्युमिनियम पात्र (कीमत ₹2000)
अजय उरांव(पिता स्व. घासीराम उरांव, उम्र 25 वर्ष) के कब्जे से:
– 22 लीटर महुआ शराब (कीमत ₹4400)
– शराब निर्माण में प्रयुक्त 3 एल्युमिनियम पात्र
दोनों आरोपियों के खिलाफ *धारा 34(2) आबकारी एक्ट* के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर धृतांत, प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे, आरक्षक सत्यनारायण सिदार, आरक्षक योगेश साहू, आरक्षक योगेन्द्र सिंह, और महिला आरक्षक गुणवती भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि अवैध शराब बिक्री की जानकारी होने पर तत्काल सूचना दें, ताकि इस तरह के अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मचा है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply