खरसिया के स्थानीय लखीराम ऑडिटोरियम में आज जनपद पंचायत खरसिया के नव निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्यगणों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल,नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग के साथ जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सदस्य गणों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन रखा गया गया जिसमे जनपद सीईओ पवन कुमार पटेल के नेतृत्व में सभी ने पंचायती राज अधिनयम के तहत अपने पद की शपथ ली एवं कर्तव्य परायण हो कर निष्पक्ष रूप से जनता की सेवा करने का लक्ष्य रखा ।
बता दे कि कार्यक्रम में सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ी राज्य गीत के साथ सभी ने खड़े हो कर गान किया एवं इसके पश्चात मुख्य अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया एवं सभी मुख्य अतिथियों ने संबोधन में जनता का आभार व्यक्त करते हुए अपनी बात रखी , इसके पश्चात शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल, जनपद सीईओ पवन कुमार पटेल , नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग,जनपद अध्यक्ष राजकुमारी राठिया , उपाध्यक्ष डॉक्टर हितेश गवेल,भाजपा नेता गोपाल शर्मा सहित सभी कार्यकर्ता ,पत्रकार आम जनता एवं सभी लोग शामिल रहे







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply