सेवा निवृत्त पंचायत सचिव श्री देव कुमार पाण्डेय को समस्त स्टाफ के द्वारा दी गई भावपूर्ण विदाई

सेवा निवृत्त पंचायत सचिव श्री देव कुमार पाण्डेय को समस्त स्टाफ के द्वारा दी गई भावपूर्ण विदाई


पंचायत सचिव संघ रायगढ़ और ब्लॉक इकाई खरसिया के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी स्टाफ विदाई समारोह में रहे मौजूद

रायगढ़/खरसिया –  देव कुमार पाण्डेय ने 31 दिसंबर 2024 को अपनी अधिवार्षिक आयु पूर्ण कर ग्राम पंचायत सेवा से विदाई ली।


ब्लॉक खरसिया के ग्राम पंचायत बगडेवा के पंचायत सचिव के पद पर रहे श्री देव कुमार पाण्डेय को 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत्ति होने पर नगरीय निकायों एवं पंचायत चुनाव में कार्यों की व्यवस्तता और आदर्श आचार संहिता के कारण आज दिनांक 21 मार्च दिन शुक्रवार को पंचायत सचिव संघ रायगढ़ के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी पंचायत सचिव संघ खरसिया इकाई के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोगों समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सम्मान सह विदाई समारोह खरसिया में आयोजित की गई।


कार्यक्रम  की अध्यक्षता  पंचायत सचिव संघ रायगढ़ एवं खरसिया इकाई के अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से किए।
पंचायत सचिव श्री देव कुमार पाण्डेय जी को ब्लॉक खरसिया के सचिव संघ इकाई खरसिया के समस्त सचिवों के द्वारा 50000 हजार नगद,माला पहनाकर व बुके श्रीफल नारियल भेंटकर तथा अंगवस्त्र देकर  सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पंचायत सचिव संघ रायगढ़ एवं खरसिया इकाई के अध्यक्षों  ने कहा कि पंचायत चुनाव पदाधिकारी के रुप में श्री देव कुमार पाण्डेय जी का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं पंचायतवाशीयों के साथ समन्वय स्थापित कर कुशलता के साथ कार्य किया। उनके कार्य कुशलता व नम्र व्यवहार से सभी प्रभावित रहे। एक अधिकारी के रूप में हर कार्य में वे सहयोग व सुझाव देते रहे। बेहतर करने को लेकर प्रेरित करते रहे। उनके कार्यकाल को भुलाया नहीं जा सकेगा,31 दिसंबर 2024 को श्री देव कुमार पाण्डेय जी एक अच्छे पंचायत सचिव इस विभाग की सेवा से मुक्त हो गए हैं। जिन्होंने अपने कार्यकाल में कार्य क्षमता का बेहतर परिचय दिया।  उनकी सेवा समाप्त हो गई है, सेवाकाल का वह अंतिम दिन सदा स्मरण में रहेगा। उन्होंने कार्य में सहयोग के लिए सभी अधिकारी,कर्मी व  को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर पंचायत सचिव संघ रायगढ़ के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ खरसिया इकाई, अध्यक्ष रोहित पटेल,पंचायत सचिव चनेश रठिया,शौकी महंत, मनहरण महंत,बसंत भारद्वाज,मुकेश गवेल,आशा चौहान,विजय चौधरी, बिसाहू सिदार एवं समस्त जिला रायगढ़ और खरसिया इकाई के सचिव संघ के अध्यक्ष उपाध्यक्ष समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।पंचायत विभाग में उनकी कर्तव्यपरायणता और समर्पण हमेशा याद किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!