जोबी प्रभारी लक्ष्मी राठौर एंड टीम की गौ तस्करों पर जबरदस्त कार्यवाही  

जोबी प्रभारी लक्ष्मी राठौर एंड टीम की गौ तस्करों पर जबरदस्त कार्यवाही  


खरसिया पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम के निर्देशन में एसडीओपी प्रभात पटेल  के मार्गदर्शन में आज जोबी प्रभारी लक्ष्मी राठौर  के नेतृत्व में गौ तस्करों पर कार्यवाही हुई है जिसमें चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है ।

बता दे कि आज मुखबिर सूचना पर जोबी  पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गायों को मारते हुए कुछ लोग सक्ति की ओर से उड़ीसा की ओर बूचड़खाने लेकर जा रहे है उक्त सूचना पर पुलिस हरकत में आई और फौरन टीम रवाना हुई , इस दौरान पूछिया पाली जंगल में  करीब २४ नग गौ  ७ नग बछड़ा बैल के साथ उन लोगो  से पूछताछ की गई तो उनके पास दस्तावेज का नहीं होना पाया गया एवं गोलमोल जवाब से पुलिस को संदेह हुआ और मुखबिर से मिली सूचना सही पाई गई जिस पर कार्यवाही करते हुए उन चारों आरोपियों को विधिवत पशु तस्करी अधिनियमों के तहत  गिरफ्तार कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया ।

उक्त कार्यवाही में एसडीओपी प्रभात पटेल , जोबी प्रभारी लक्ष्मी नारायण राठौर सहित पुलिस टीम शामिल रही।

आरोपी संजोग साय पिता रहीमन उम्र 38 वर्ष, अधिन साय पिता सालिक साय उम्र 55 साल विक्रम सिदार पिता तुलेश्वर राम उम्र 25 वर्ष तीनों निवासी सिंगी बाहर थाना तपकरा जिला जशपुर तथा अवधेश सिदार पिता परनु साय उम्र 25 वर्ष निवासी धौरासांड थाना फरसाबहार जिला जशपुर

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!