सुशासन तिहार: अब समाधान की हो रही होम डिलीवरी

घर बैठे ही आवेदकों को मिली राजस्व सहायता

आवेदकों ने कहा-जनसमस्याओं के निराकरण की यह एक सार्थक पहल

खरसिया 19 अप्रैल 2025/ सुशासन तिहार में समाधान के होम डिलीवरी का सिलसिला जारी है। राजस्व विभाग खरसिया द्वारा लोगों से मिले आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। सुशासन तिहार के अंतर्गत आवेदकों को घर पहुंच सेवा प्रदान की जा रही है , एवं वर्षों से अटके हुए उनके काम अब तेजी से निराकृत किए जा रहे है। राजस्व विभाग खरसिया की टीम गांवों में पहुंचकर आवेदनों का निराकरण कर रही है। वहीं किसान किताब के आवेदन पर कृषक को उसके घर जाकर प्रति सौंपी गई। मनरेगा के जॉब कार्ड के लिए आवेदकों को घर बैठे ही जॉब कार्ड बना कर दिया गया। इसके अलावा सीमांकन ऋण पुस्तिका बंटवारा नामांतरण नक्शा खसरा आय जाति निवास प्रमाण पत्र ये सभी  घर पहुंच सेवा प्रदान की जा रही है ।
इसी प्रकार कई अन्य आवेदकों द्वारा उनके बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया गया था। उस पर भी प्रक्रियात्मक कार्यवाही की गयी ।।।

राजस्व की टीम में खरसिया एसडीएम डॉक्टर प्रियंका वर्मा , तहसीलदार लोमेश मिरी , नायब तहसीलदार मोनल साय, नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल आर आई पटवारी द्वारा प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्ता पूर्वक शीघ्रता से निराकरण कर घर पहुंच सेवा प्रदान की जा रही है  पूजा जायसवाल रिपोर्ट

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!