आज हुआ आगाज इतिहास के सबसे बड़े कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन



छत्तीसगढ़ के इतिहास का सबसे बड़ा कुश्ती आयोजन आज से शुरू*



रायगढ़ के खेल इतिहास में पहली बार अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय प्रतियोगिता 16 नवंबर से 17 नवंबर तक सुंदर राइस मिल, जूटमिल, रायगढ़ में आयोजित होगी। इस ऐतिहासिक आयोजन का उद्देश्य कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल को बढ़ावा देना और उभरते पहलवानों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में होंगे दिग्गज पहलवान शामिल इस आयोजन में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई दिग्गज पहलवान अपनी कुश्ती प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रमुख नाम हैं:

देवा थापा (नेपाल), रामेश्वर पहलवान,भारत केसरी, मौसम अली, पूनम पहलवान, शिवानी पहलवान, अंशु मालिक इनके अलावा, देशभर के कई अन्य नामी पहलवान भी इस आयोजन में भाग लेंगे।

कार्यक्रम का विवरण

तिथि: आज दोपहर 2 बजे 16 नवंबर से 17 नवंबर तक
स्थान: सुंदर राइस मिल, जूटमिल, रायगढ़

आयोजन समिति ने की पूरी तैयारियां
इस आयोजन का श्रेय स्वर्गीय रामसुभग सिंह व्यायामशाला, रायगढ़ को जाता है। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोजन समिति का कहना है कि यह प्रतियोगिता न केवल खेल प्रेमियों के लिए एक विशेष अनुभव होगी, बल्कि देशभर के पहलवानों के लिए भी अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच साबित होगी।

रायगढ़ के नागरिकों और खेल प्रेमियों से इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने और पहलवानों का हौसला बढ़ाने की अपील की गई है। आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन से कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल को नई ऊंचाई मिलेगी और इसे और लोकप्रिय बनाया जा सकेगा।



पुरुष पहलवान

1. रामेश्वर पहलवान भारत केसरी – हाथरस

2. देवा थापा नेपाल टीम के साथ

3. संतोष मिश्रा हरिद्वार अपनी टीम के साथ

4. राजबीर पहलवान – पंजाब केसरी

5. शमशेर पहलवान – राजस्थान

6. मोनू पहलवान – हिमांचल प्रदेश

7. रिका पहलवान – जम्मू कश्मीर

8. ब्रम्हचारी हरियाणा अपनी टीम के साथ

9. सुकविन्दर सुन्छु – हरियाणा,

10. गुरुट्याल – हरियाणा

11. अल्लाउ‌द्दीन पहलवान देवरिया मठिया

12. जावेद गनी- कश्मीर पूरी टीम के साथ

13. राणा पहलवान-झांसी केसरी

34. हीमल पहलवान देवरिया

35. लाला पहलवान देवरिया

14. श्याम पहलवान – ग्वालियर-

15. ठाकुर अभिनायक सिंह चौहान- उ.प. केशरी

16. मौसम अली पहलवान-पंजाब

17. टाइगर पहलवान मुजफ्फर नगर

18. गुल्ला चौधरी पहलवान – मेरठ


19. आकाश पहलवान प.-मेरठ

20. आशीष-कानपुर

21. राणा पहलवान-दिल्ली

22. शीलू पहलवान मथुरा

23. मोहित पहलवान-मथुरा

24. अनिल पहलवान-बनारस

25. सुनील पहलवान बनारस

26. लक्कड़ पहलवान हरियाणा

27. सोनू पहलवान पंजाब

28. भूरा पहलवान – पंजाब

29. बंटी पहलवान हरिद्वार

30. पागल बाबा पहलवान अयोध्या रामनगरी

31. रामेश्वर पहलवान हाथरस

32. कुलदीप पहलवान हाथरस

33. बाबा बजरंगी पहलवान आयोध्या

सभी पहलवानों को भी पुरुस्कार दिया जावेगा।



महिला पहलवान

1. पोनम फोगाट पहलवान-हरियाणा

2. अंशु मल्लिक पहलवान हरियाणा

3. निशा पहलवान-हरियाणा

4. ज्योति पहलवान लखनऊ

5. रोशिनी पहलवान गया

6. शिवानी पहलवान बनारस

7. पूनम पहलवान पटना

8. सरिता पहलवान गोरखपुर

9. सतना पहलवान-मऊ भर्जन

10. कंचन पहलवान इलाहाबाद

11. मंदिका पहलवान मेरठ

12. रमिता पहलवान – चण्डीगढ़

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!