अक्ति तिहार एवं माटी पूजन के तहत कृषि आदान का वितरण ,प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय कृषि विज्ञान केन्द्र के तहत आज अक्ति तिहार एवं माटी पूजन दिनांक 30, अप्रैल 2025 एवं निकरा परियोजनांतर्गत आदान वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल, माता उषा देवी गवेल ,पिता मेदिनी गवेल, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

बता दे कि कृषि विज्ञान केन्द्र रायगढ़ में दिनांक 30.04.2025 को अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर “अक्ति तिहार एवं माटी पूजा दिवस” आयोजित की गई , साथ ही केन्द्र में संचालित निकरा परियोजनांतर्गत अनुसुचित जाति उपयोजना के हितग्राहियो को कृषि आदान सामग्री वितरण भी  किया गया जिसमे छ.ग. प्रदेश के किसानों के हित में केन्द्र द्वारा आयोजित इस महत्वपूर्ण आयोजन में मुख्य अतिथि द्वारा किसानों को कीटनाशक, खेती से सम्बन्धित आवश्यक वस्तुओं सहित बकरियों का वितरण किया गया , जिसमें वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र कृषि अधिकारी भी सम्मिलित रहे

आज दिनांक 30 अप्रैल को, छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार “अक्ती त्यौहार” के अवसर पर रायगढ़ के कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों के लिए आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल , भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय अरुणधर दीवान सनत नायक,जनपद उपाध्यक्ष डॉक्टर हितेश गवेल KVK के डायरेक्टर राजपूत, कृषि कॉलेज के डीन श्री सिंह सहित अन्य साथी रायगढ़ के जनपद उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और विभिन्न ग्राम से आए हुए कृषक भाई उपस्थित रहे ll

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!