वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना अनिवार्य, लापरवाही पर चालान तय

लोकेशन —महासमुंद
वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना अनिवार्य, लापरवाही पर चालान तय ।


-महासमुंद जिला  परिवहन कार्यालय ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि सभी पुराने और नए वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) लगवाना अनिवार्य है। यह नियम सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, ताकि चोरी और फर्जी नंबर प्लेट के मामलों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

HSRP एक विशेष प्रकार की नंबर प्लेट होती है, जिसे केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयार किया जाता है। इसमें एक यूनिक कोड,  होलोग्राम और रिवेट्स होते हैं । इसके अलावा, यह प्लेट वाहन की पहचान को और अधिक सुरक्षित बनाती है।

परिवहन विभाग के अधिकारि रामकुमार ध्रुव का कहना है कि जो वाहन मालिक अभी तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द इसे लगवाना चाहिए। इसके लिए cgtransport.gov.in  के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि बिना HSRP के पकड़े जाने पर चालानी  कार्रवाई की जाएगी।

जनसामान्य को इस नियम की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। विभाग ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपने वाहन पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाएं, ताकि अनावश्यक  कार्रवाई से बचा जा सके।

—————————————-

रिपोर्ट –मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!