अखंड हरिनाम संकीर्तन से गूंजेगा बसना,विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के जन्मदिवस पर  आयोजन ।

लोकेशन —महासमुंद ।

अखंड हरिनाम संकीर्तन से गूंजेगा बसना,विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के जन्मदिवस पर  आयोजन ।

विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल अवतरण दिवस:अष्टप्रहरी संकीर्तन यज्ञ का आयोजन, प्रदेशवासियों से भक्ति उत्सव में शामिल होने किया अनुरोध..

महासमुन्द। महासमुन्द के बसना विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल के जन्मदिन के शुभ अवसर पर 9 मई से 10 मई तक अष्टप्रहरी संकीर्तन हरिनाम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 24 घंटे लगातार *’हरे रामा हरे कृष्णा’* का  कीर्तन होगा। साथ में अष्टप्रहरी संकीर्तन में आई सभी 10 टीमों द्वारा इसका संकीर्तन किया जाएगा।

इस आयोजन को श्री चैतन्य महाप्रभु की अपार कृपा और भक्ति परंपरा के रूप में देखा जा रहा है, जहां  हरे राम, हरे कृष्ण  के महामंत्रों के संकीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने बताया कि इस यज्ञ का प्रमुख उद्देश्य  आध्यात्मिक उन्नयन  के साथ-साथ हाल ही में हुए पहलगाम आतंकी हमले में शहीद लोगों की आत्मा की शांति  हेतु विशेष प्रार्थना करना भी है।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि इस बार अपना जन्मदिवस शांति पूर्ण तरीके से भगवान का नाम लेकर मना रहा हूं । इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि पहलगाम आतंकी हमले में देश के 26 लोग शहीद हुए है। उनकी शहादत को नमन करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए अष्टप्रहरी संकीर्तन हरीनाम जप होगा।

उन्होंने यह भी बताया कि 7 मई को हमारी सेना के जवानों ने पाकिस्तानियों के घर में घुसकर धूल चटाई है । मोदी सरकार ने बता दिया कि तुमने छुपकर मारा ,हमने घुसकर मारा । भारत देश ने पाकिस्तानियों को बता दिया कि जब हमारी बहू बेटियों के सम्मान को ललकारा जाता है ,तो उसका जवाब गोलियों से नहीं इतिहास रच कर दिया जाता है। तो यह अष्टप्रहरी संकीर्तन हरीनाम जप हमारे देश की सेना के जवानों के लिए भी है । जिन्होंने इतिहास रच दिया। हमने बता दिया , ना भूले थे ना भूलने दिया,घर में घुसकर बदला लिया।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने  कहा कि यह यज्ञ **समाज में शांति, प्रेम और सौहार्द का संदेश* देगा, साथ ही सभी के आध्यात्मिक उन्नयन में सहायक होगा।अष्ट प्रहरी संकीर्तन होगा, जिसमें **अखंड हरिनाम संकीर्तन** से वातावरण गुंजायमान होगा।

उन्होंने कहा कि इस भव्य धार्मिक समारोह में **क्षेत्र के श्रद्धालुजन, भक्तगण, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक** बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील भी किया है । अष्टप्रहरी संकीर्तन हरीनाम जप 9 मई से शुरू होकर 10 मई को इसका समापन होगा । उसके बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया है ।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने ग्रामवासियों के साथ साथ प्रदेश वासियों से अनुरोध किया है कि वे इस **भक्ति उत्सव** में सपरिवार एवं इष्ट मित्रों सहित शामिल हों और इस पुनीत कार्य का भागीदार बनें।

इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन नीलांचल भवन (विधायक निवास) के सामने, बसना में आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए **बसना विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों** ने विशेष तैयारियां की हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक व्यवस्था की गई है।
—————————————-
रिपोर्ट –मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद ।
मोबाइल नम्बर –9617024555..
–9644024100..

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!