विपक्ष तो विपक्ष , सत्ता पक्ष के शीर्ष नेताओं को भी जन समस्याओं से नहीं है सरोकार
ओवरब्रिज की क्षमता न सही , अंडरब्रिज बना कर जनता को राहत पहुंचा सकते है
खरसिया, 18/11/2024
जब बात जन समस्या की आती है तो विपक्ष तो विपक्ष है पर सत्ताधारी शीर्ष नेताओं की कान में भी जू तक नहीं रेंगती , चुनाव के समय बड़े बड़े लुभावने वादे किए जाते है , जनता के पैर तक छू कर उन्हें भगवान का दर्जा देकर उन्हें वोट देने की अपील की जाती है पर जैसे ही सत्ता प्राप्त हुई वही जनता को लात मार दिया जाता है और उनकी समस्याओं को दूर करने का नहीं उस पर आश्वासन का लॉलीपॉप दिखा कर उन्हें चुपचाप सब कुछ सहने का दबाव बनाया जाता है ।
ये है असल सच्चाई हमारे देश के शीर्ष नेताओं की जो जनता को लॉलीपॉप दिखा कर खुद छप्पन भोग को भोग रहे है , उन नेताओं को क्या पता की सड़क पर धूप, ठंड , बारिश में घंटो खड़ा हो कर एक ट्रेन के जाने का इंतेज़ार करना क्या होता है ? उनको क्या पता एक जिंदगी और मौत के लिए लड़ते मरीज का एम्बुलेंस में बैठकर एक ट्रेन के जाने का इंतेज़ार करना कितना पीड़ा दायक होता है , उनको क्या पता के स्कूली बच्चों का घंटों ट्रेन के जाने का इंतेज़ार करना कितना असहनीय होता है जब वो स्कूल के लिए लेट हो रहे हो जब वो एग्जाम्स के लिए लेट हो रहे हो। ।कभी किसी नेता मंत्री की गाड़ी फाटक में ऐसी परिस्थिति का सामना कर भी नहीं सकती न उसे करनी पड़ेगी ।क्योंकि समस्या तो सिर्फ जनता के लिए बनी होती है जिसे जनता को ही भुगतना होता है।
खरसिया के रेलवे फाटक ने सबको रूला कर रख दिया है , ओवरब्रिज बनने के नाम पर शहर में कितने तोड़ फोड़ हुए , बड़े बड़े सपने लोगों को दिखाकर अचानक से शांति पसर गई । खरसिया फाटक में सैकड़ों बच्चे , बुजुर्ग , महिला, पुरुष ,मरीज पूरा का पूरा शहर आ कर खड़ा होता है, घंटे घंटे भर यहां ट्रेनों को रोककर खड़ा कर दिया जाता है , जनता केवल मूकदर्शक बनी सरकार को सत्ता को विपक्ष को कोसती रह जाती है ।और इसके अलावा लाचार जनता करे भी क्या ?
मेरी यानि पत्रकार पूजा जायसवाल की सरकार से सत्ता पक्ष से विपक्ष से , जनप्रतिनिधियों से , मंत्रियों से , विधायक से ,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से , देश के प्रधानमंत्री से ,रेलवे प्रशासन से विनम्र निवेदन है कि राजनीति को किनारे रख कर एक बार खरसिया की जनता को निहार लीजिए और इस रेलवे फाटक के लिए ओवरब्रिज न सही ,छोटा सा अंडर ब्रिज ही बनवा दीजिए ताकि कोई मरीज फिर से एंबुलेंस में ही न मर जाए , कोई बच्चा फिर से धूप में घंटो खड़ा हो कर बेहोश न हो जाए , आप सभी से मेरा विनम्र निवेदन कोई तो हिम्मत कर के जनता को इस विकट ज्वलंत समस्या से मुक्ति दिलाए ।
जन समस्याओं के निवारण के लिए एक साधारण से पत्रकार का निवेदन 🙏
पूजा जायसवाल
#pmmodi

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply