● तरबूज के विवाद में हत्या: लैलूंगा पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर*
रायगढ़, 13 मई 2025 लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बरखोरिया करमानाचा बाघडिपा में तरबूज बाड़ी में फसल को नुकसान पहुंचाने के विवाद में युवक ने ग्रामीण की हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक 11 मई की शाम गांव के ही विजय माझी (36 वर्ष) ने गांव के बाहर 60 वर्षीय सहदेव मांझी की लोहे के सब्बल से हत्या कर दी। मृतक के बेटे तेजराम माझी को उसकी मां ने फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसने मौके पर पहुंचकर पिता की लाश देखी और पुलिस को सूचना दी।
12 मई को लैलूंगा पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली थी, जिस पर उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, चंदन नेताम के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान सहदेव मांझी के रूप में हुई। पीड़ित के बेटे के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी विजय माझी के खिलाफ अपराध क्रमांक 124/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत हत्या का मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में विजय ने अपना अपराध स्वीकारते हुए बताया कि उसके बाड़ी में लगे तरबूजों को नुकसान पहुंचाने के विवाद पर उसने लोहे के सब्बल (राड) से सहदेव पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर हत्या में प्रयुक्त सब्बल, खून से सने कपड़े और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं। विजय माझी पिता सुखसाय माझी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
संपूर्ण कार्रवाई में लैलूंगा थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक संत निषाद और सुरेश मिंज की अहम भूमिका रही।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply