रायगढ़ में 19 नवंबर से 26 नवंबर तक “श्री शिव महापुराण कथा” का होगा भव्य आयोजन


छत्तीसगढ़ अंचल के ख्याति प्राप्त प्रख्यात कथा प्रवक्ता “पं. दीपक कृष्ण महाराज” कथा का श्रवण कराएंगे

रायगढ़ :- कृष्ण वाटिका बोईरदादर रायगढ़ में राठौर परिवार द्वारा श्री शिव महापुराण कथा का भक्तिमय आयोजन 19 नवंबर से 26 नवंबर तक किया जायेगा।
19 नवंबर दिन मंगलवार सुबह 8 बजे से दैनिक पूजा एवं दोपहर 3:00 बजे से संध्या 06:30 बजे तक शिव महापुराण कथा होगी,जिसमें घघरा,खरसिया से परम श्रद्धेय पं दीपक कृष्ण महाराज जी जो अपने ओजस्वी और ज्ञानपूर्ण प्रवचनों के लिए अंचल सहित पूरे छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध हैं,
इस पावन श्री शिव महापुराण कथा आयोजन में कथा वाचक के रूप में उपस्थित होंगे। उनकी वाणी से प्रवाहित भक्ति और ज्ञान का अमृत श्रोताओं को आत्मिक शांति और प्रेरणा प्रदान करेगा। पं दीपक कृष्ण महाराज अपनी कथा के माध्यम से श्री शिव महापुराण कथा श्रोताओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव का संचार करते हैं। उनकी कथा से न केवल भक्ति भाव में वृद्धि होती है, बल्कि जीवन के सच्चे उद्देश्यों का बोध भी प्राप्त होता है। सभी धर्मप्रेमी भक्तों के लिए यह एक अद्वितीय अवसर है कि वे उनकी पावन वाणी से लाभान्वित हों और अपने जीवन को भक्ति एवं ज्ञान के मार्ग पर अग्रसर करें।

सविनय निवेदन
मुख्य यजमान किशोर (सोनू) राठौर – मंजू राठौर,
सुरेन्द्र (मोनू) राठौर – मनीषा राठौर,
जवाहर लाल राठौर – श्रीमति जमुना राठौर, एवं समस्त राठौर परिवार द्वारा सभी श्रद्धालुओं को इस अद्भुत श्री शिव महापुराण कथा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
यह एक विशेष अवसर है, जहां आप भगवान की असीम कृपा और आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। अपने परिवार और मित्रों के साथ इस पावन कथा में सम्मिलित होकर अपने जीवन को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाएं।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!