विधायक चातुरी नंद ने पेयजल, बिजली सहित अन्य समस्याओं के लिए त्वरित निराकरण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को किया निर्देशित
–

– विधायक चातुरी नंद ने पेयजल, बिजली सहित अन्य समस्याओं के लिए त्वरित निराकरण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को किया निर्देशित
–
सरायपाली : सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने भंवरपुर में विधायक जन चौपाल का शुभारंभ किया। इस मौके पर क्षेत्र के कई गांवों के ग्रामीणों ने विधायक चातुरी नंद से बिजली,पानी सहित कई समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीणों ने विधायक चातुरी नंद से गुहार लगाई। ग्रामीणों की समस्याओं पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक चातुरी नंद ने पेयजल, बिजली सहित अन्य समस्याओं के लिए निराकरण हेतु मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया।

विधायक जन चौपाल में ग्राम भंवरपुर के वार्ड नंबर 8 निवासी गौतम भोई और अन्य लोगों ने पेयजल समस्या से विधायक चातुरी नंद की अवगत कराया। उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु उन्होंने तुरंत पी एच ई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

इसी तरह भंवरपुर के सरिता श्रीवास ने महतारी वंदन का लाभ नहीं मिलने की शिकायत विधायक चातुरी नंद से की जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महतारी वंदन का लाभ दिलाने के लिए निर्देश प्रदान किया।

विधायक चातुरी नंद से ग्राम भंवरपुर के संत कुमार पटेल और अन्य ग्रामीणों ने तहसीलदार के भ्रष्टाचार और अनियमितता की भी शिकायत की जिस पर विधायक नंद ने उच्चाधिकारियों को इसकी जांच कर कार्रवाई करने निर्देशित किया।

इसी तरह गंगा नायक, डोलामणि पटेल, समेलाल भोई सहित अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत भंवरपुर के सरपंच कृष्णा कुमार सिदार वरिष्ठ कार्यकर्ता लोकनाथ पटेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रवण पटेल विधायक प्रतिनिधि रमेश पटेल, विधायक प्रतिनिधि घसिया सिदार, सत्या भोई, लीलाकांत पटेल, विक्की वैष्णव,ढोला पटेल ,रुपेश वैष्णव ,ठंडाराम पटेल ,पूरन पटेल ,समय लाल भोई  सहित कृषि विभाग, बिजली विभाग, पुलिस और अन्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
___________________________
रिपोर्ट –मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद।
मोबाइल नंबर–9617024555..
9644024100..

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!