सुशासन तिहार के अंतर्गत खरसिया विधानसभा के दूरस्थ अंचल में प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के लिए समाधान शिविर का आयोजन

सुशासन तिहार/समाधान शिविर बरभौना

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सुशासन तिहार के अंतर्गत कल दिनांक 23 मई को, खरसिया विधानसभा के दूरस्थ अंचल में पहली बार प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया गया


*अपने दूरस्थ क्षेत्र में आयोजित इस समाधान शिविर में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं, बुजुर्गों, माताओं, बहनों ने अपनी समस्याओं को लेकर,सभी विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों को सामने पाकर काफी उत्साहित नजर आए

समाधान शिविर में अपनी समस्याओं के त्वरित निराकरण,और हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं जैसे कि राशन कार्डो का वितरण, किसानों को उन्नत किस्म के बीजों का वितरण, हस्त चलित कीटनाशक मशीनों का वितरण, ऋण पुस्तिका का वितरण, आवास की चाबी, सहित अनेक पात्र हितग्राहियों को समाधान शिविर में लाभ प्राप्त होने से ग्रामीण, प्रशाशन,जनप्रतिनिधियों और सरकार की योजनाओं से बेहद संतुष्ट नजर आए और ग्रामीणों द्वारा मांग किया गया कि इस तरह के शिविरों का आयोजन भविष्य में भी किया जाए ताकि दुरस्त अंचल में रहने वाले ग्रामीणों को अपनी छोटी छोटी समस्याओं के लिए प्रशासनिक कार्यालय आने में होने वाली परेशानियों से मुक्ति मिल सके

ग्रामीणों की मांग पर प्रशासन के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भी उन्हें आश्वस्त किया कि आगे, भविष्य में भी इस तरह के जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, ऐसे दूरस्थ अंचल में आयोजित किया जाएगा ll

समाधान शिविर के इस आयोजन में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गवेल जनपद के उपाध्यक्ष डॉ हितेश गवेल अनुविभागीय अधिकारी डॉ प्रियंका वर्मा  तहसीलदार  लोमेश मिरी  नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल  जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  पवन पटेल बारभौना सरपंच सहित सभी 48 विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!