संविधान को बचाने के संकल्प के साथ रायगढ़ कांग्रेस ने निकाली भव्य रैली

*संविधान को बचाने के संकल्प के साथ रायगढ़ कांग्रेस ने निकाली भव्य रैली*

*दिग्गज नेताओं ने एक स्वर में कहा सत्ता में बैठी बीजेपी सरकार लोकतंत्र को कुचलने में लगी है*

रायगढ़ 24 मई

   जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ से आज संविधान बचाओ जिला स्तरीय रैली निकाली गई इस संविधान बचाओ यात्रा में जिले के समस्त विधायकगणों जिनमें पूर्व केबिनेट मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल,धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया,लैलूंगा विधायक विद्यावती सिदार रायगढ़ के जिला कांग्रेस ग्रामीण व शहर के अध्यक्ष द्वय नगेन्द्र नेगीअनिल शुक्ला ने इस रैली की अगुवाई की साथ ही कांग्रेस ने ठाना है संविधान को बचाना है कि गगन भेदी नारों के साथ इस संविधान बचाओ रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन जुटे।




  जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने संविधान बचाओ रैली के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला व बताया कि गुजरात के अहमदाबाद सम्मेलन में इस रैली की योजना  अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के अधिवेशन में बनी थी और छत्तीसगढ़ में इस रैली  के माध्यम से प्रदेश संभाग जिला व ग्रामीण अंचल में आम लोगों के घर घर तक संविधान बचाने के संदेश को पहुंचाने का कार्यक्रम है जो 40 दिनों तक चलेगा, कार्यक्रम में लैलूंगा विधायक विद्यावती  सिदार ने कहा कि हमेँ अपने देश के संविधान पर गर्व है जिसने देश के 140 करोड़ लोगों की आत्मा बसती है इस संविधान के मदबयम से हमे अमन और चैन से जीने की आजादी मिलती है और हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है कि वहः अपने संविधान को बचा कर रखे और उसकी हिफाजत करे, रैली को संबिधित करते हुए धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि देश का संविधान खतरे में है. संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है. निर्वाचन आयोग, सीबीआई और ईडी पर सवाल उठाते हुए  लालजीत राठिया ने कहा कि इन संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है.हमे हर हाल में संविधान को बचाए रखना होगा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व केबीनेट मंत्री खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कहा  कि देश के प्रधानमंत्री लोकतंत्र को लेकर गंभीर नहीं है 3 काले कृषि कानून  पर अपने हक़ की लड़ाई लड़ रहे धरने के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को प्रधानमंत्री जी ने श्रद्धांजलि तक नहीं दी मणिपुर में हुई  बर्बरतापुर्वक महिला उत्पीड़न की घटना के बावजूद उन्होंने वहाँ जाना उचित नहीं समझा यहां तक की पहलगांव में 26 निर्दोषों की सुरक्षा में चूक के कारण हुई मौत के समय विदेश से वापस आकर  वहां न जाकर बिहार की चुनावी रैली में जाकर वह देश और विश्व को क्या संदेश देना चाह रहे थे यह बात  स्वस्थ्य लोकतंत्र के  हित मे तो कतई नहीं है । उन्हें आम जनता की नहीं, सिर्फ सत्ता की चिंता है. इस संविधान बचाओ रैली के माध्यम से कांग्रेसजन  जनता के बीच जाकर उनकी आवाज उठा रहे हैं, क्योंकि मौजूदा सरकार लोकतंत्र को कुचलने में लगी है. संविधान को बचाने के लिए यह लड़ाई जरूरी है.।


कार्यक्रम में आभार उद्बोधन में जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने कहा संविधान को बचाना हमारे लोकतंत्र और राष्ट्र की स्थिरता के लिए आन अत्यंत आवश्यक है। हमें इसके महत्व को समझना चाहिए और इसकी रक्षा करने के लिए काम करना चाहिए।कार्यक्रम का संचालन दीपक पांडेय ने किया।


   आज इस संविधान बचाओ रैली में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष दीपक पांडेय, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष राय अग्रवाल, राकेश पांडेय प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस, अनिल अग्रवाल चीकू, यतीश गांधी शेख ताजीम ,संजय देवांगन प्रांतीय प्रवक़्ता,जिला कांग्रेस ग्रामीण व शहर महामन्त्री द्वय विकास शर्मा व शाखा यादव, निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, ब्लाक कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष रामलाल पटेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष द्वय विकास ठेठवार व मदन महन्त, हरमीत घई,बिहारी पटेल   शिव शर्मा जसबीर कोमल राजू टोप्पो  अमृत काटजू लता खूंटे योगेंद्र कुलदीप संपति सिंदर  भूपेंद्र शर्मा महिला काग्रेस अध्यक्ष रानी चौहान,आई टी सेल अध्यक्ष  वसीम खान, अरुण गुप्ता,रमेश भगत, लोकेश साहू,रमेश द्वितीया, मुरारी भट्ट, संगीता गुप्ता,रिंकी पांडेय, संजुक्ता सिंह,शारदा सिंह गहलौत, संतोष बोहिदार,संजय चौहान, विजय जायसवाल,शहवाज खान ,रवि पांडेय,  आशीष जायसवाल, आशीष शर्मा, विनोद कपूर, गौरांग अधिकारी ,सौरभ अग्रवाल,तरुण अग्रवाल,सोनू पुरोहित सहित बड़ी संख्या में जिले भर से आए कांग्रेसजन उपस्थित थे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!