27 व 28 मई 2025 को ढिमरापुर आशीर्वाद पुरम कालोनी के बगल बड़े रामपुर नगर वन गार्डन के सामने रतेरिया बगीचा रायगढ़ में होगा दो दिवसीय नसों की समस्या का विशाल स्वास्थ्य शिविर का भव्य आयोजन
रायगढ़ – शहर के प्रतिष्ठित व्यक्ति नरेंद्र रतेरिया की अभिनव पहल से शहर के आशीर्वाद पुरम कालोनी के बगल मैन रोड बड़े रामपुर नगरवन गार्डन के ठीक सामने दीनदयाल रतेरिया बगीचा में नस संबंधित विभिन्न समस्याओं के लिए व समाज के लोगों को स्वास्थ्य संबंधित राहत देने के पवित्र उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी 27 व 28 मई को किया जा रहा है। वहीं 27 मई को दोपहर 12.15 से रात्रि 8 बजे 28 मई को प्रातः 10.15 से दोपहर 4 बजे तक मरीजों की जांच की जाएगी।
नामचीन चिकित्सक करेंगे जांच – बेहद मिलनसार व्यक्तित्व के धनी मृदुभाषी नरेंद्र रतेरिया ने बताया कि यह स्वास्थ्य शिविर पूज्य पिताजी दीनदयाल रतेरिया की प्रेरणा से किया जा रहा है। वहीं इस शिविर में प्राचीन वैदिक पद्धति से शरीर के नसों की विभिन्न समस्याओं का उपचार किया जाएगा । शिविर में जबलपुर निरोगा धाम के सुप्रसिद्ध नसों के चिकित्सक शिरकत करेंगे जो नसों, घुटने, लकवा,कमर पीठ व गठिया रोग व अन्य समस्याओं में बड़ों व छोटे बच्चों का जांच उपचार कर समाज के लोगों की सेवा में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे।
इन समस्याओं की होगी जांच – श्री रतेरिया ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में गठिया, आर्थोराइट्स, लिंगामेंट इंजुरी, ऑस्टियोपोरोसिस, जबड़ों का ना खुल पाना, नसो का दब जाना, पुरानी चोट, रीढ़ की हड्डी का तिरछा होना, स्लिप डिस्क पैरों में भारीपन, झुनझुनी, साइटिका, कंधा, कूल्हे का दर्द, हर्पिस के बाद नसों का दर्द, स्तनों में गांठ व शरीर के अन्य हिस्सों में गांठ सहित अनेक समस्याएं इसी तरह बच्चों में मानसिक एवं शारीरिक कमजोरी, एडी उठाकर चलना, हाथ पैरों का तिरछापन, कम सुनना, कम देखना, विलंब शारीरिक विकास, सेरेबल पॉल्सी, में लाभ।








NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply