विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज न्यायिक कर्मचारी आवासीय परिसर स्थित गार्डन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस

एक पेड़ मां के नाम’ पर्यावरण की हरियाली बढ़ाने के साथ ही प्रकृति के करीब लाने की पहल-महापौर श्री जीवर्धन चौहान

जनप्रतिनिधि एवं जिला प्रशासन की टीम ने किया पौधरोपण

रायगढ़, 5 जून 2025/ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज न्यायिक कर्मचारी आवासीय परिसर स्थित गार्डन में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


 इस दौरान महापौर  जीवर्धन चौहान, सभापति  डिग्री लाल साहू, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, आयुक्त नगर निगम  बृजेश क्षत्रिय एवं डीएफओ रायगढ़ अरविंद पीएम ने जामुन एवं कटहल के पेड़ लगाए।


महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मंशानुरूप विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम लगाया गया है। इससे प्रकृति की हरियाली के साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ एवं वातानुकूलित बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस अभियान का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति एक पेड़ अपने माता-पिता के नाम लगाते है, तो न केवल यह पर्यावरण की हरियाली बढ़ाने में सहायक होगा, बल्कि भावनात्मक रूप से भी लोगों को प्रकृति के करीब लाया जा सकेगा।


  सभापति डिग्री लाल साहू ने कहा कि यह पहल न केवल प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी को दर्शाती है, बल्कि यह भावनात्मक जुड़ाव से भी जुड़ी हुई है, जिस प्रकार मां हमें जीवन देती हैं, उसी प्रकार एक वृक्ष भी हमें शुद्ध वायु, छाया और जीवनदायिनी ऊर्जा प्रदान करता है। पेड़ लगाने से कई लाभ होते हैं, वृक्ष शहरों में तापमान को नियंत्रित करने, ध्वनि प्रदूषण को कम करने और जैव विविधता को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।


 इस दौरान पार्षद मुक्ति नाथ बबुआ, शराजेंद्र ठाकुर,  आशीष ताम्रकार अमित शर्मा,  पंकज कंकरवाल, श्रीमती पूनम सोलंकी, श्रीमती त्रिवेणी डहिरे, उसत भट्ट एवं  अमरनाथ रात्रे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न फलदार एवं छायादार पेड़ का रोपण किया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!