पुसौर, पूंजीपथरा और धरमजयगढ़ पुलिस की शराब रेड कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार, कुल 67 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद

● पुसौर, पूंजीपथरा और धरमजयगढ़ पुलिस की शराब रेड कार्रवाई में चार आरोपी गिरफ्तार, कुल 67 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद

रायगढ़, 11 जून 2025—  जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस को एक के बाद एक बड़ी सफलताएं मिल रही हैं। जिले के पुसौर, पूंजीपथरा और धरमजयगढ़ थाना क्षेत्रों में चार अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 67 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुसौर थाना क्षेत्र के जोगीतराई गांव में दो अलग-अलग स्थानों पर शराब रेड, दो आरोपी गिरफ्तार, 40 बल्ब लीटर महुआ शराब जप्त


          अभियान के तहत पुसौर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पुसौर पुलिस टीम द्वारा ग्राम जोगीतराई में दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब बरामद की गई। दोनों मामलों में दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


 पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि जोगीतराई गांव के सनत नायक और विजय नायक नामक युवक लंबे समय से अवैध शराब बिक्री में संलिप्त हैं और उनके पास बड़ी मात्रा में हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब मौजूद है। सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी विजय नायक पिता महेत्तर नायक, उम्र 22 वर्ष, निवासी जोगीतराई, के घर के पीछे से 20 वल्क लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹4,000 है, जब्त की।


वहीं, दूसरी कार्रवाई में आरोपी सनत नायक पिता परमा नायक, उम्र 30 वर्ष, निवासी जोगीतराई, ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपने घर के पास तालाब किनारे छिपाकर रखे 20 वॉल्क लीटर महुआ शराब को पेश किया, जिसकी कीमत भी ₹4,000 है । दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना पुसौर में अलग-अलग अपराध क्रमांक 176/2025 व 177/2025 के तहत धारा 34(2), 59(क) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया।
         
सराईपाली में शराब बिक्री की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस की दबिश, 20 लीटर शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार

पूंजीपथरा पुलिस ने एक और कार्रवाई करते हुए कल ग्राम सराईपाली से अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि अटल चौक के पास प्रधान होटल के बगल में एक युवक बिक्री हेतु शराब छिपाकर रखा है।


सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदेही सूरज अगरिया को पकड़कर पूछताछ की। उसने कच्ची शराब छिपाकर रखने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने प्रधान होटल के बगल में एक प्लास्टिक बोरी में शराब छिपाई है। जांच के दौरान उक्त बोरी से प्लास्टिक पन्नी के 80 पाउच बरामद हुए, प्रत्येक पाउच में लगभग 250 एमएल शराब भरी हुई थी। इस प्रकार कुल 20 बल्क लीटर अवैध कच्ची शराब जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,000 को जब्त किया गया।


आरोपी सूरज अगरिया के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई: पंडरीपानी गांव में महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में गया जेल


अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना धरमजयगढ़ पुलिस ने ग्राम पंडरीपानी में दबिश देकर कच्ची महुआ शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम के नेतृत्व में की गई, जिन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम पंडरीपानी निवासी सुखराम राठिया अपने घर में हाथ भट्ठी से बनी कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु तैयार कर रखे हुए है।

सूचना की पुष्टि होते ही धरमजयगढ़ पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सुखराम राठिया पिता साधराम राठिया, उम्र 44 वर्ष, निवासी पंडरीपानी, के घर में रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 7 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब, जिसकी बाजार कीमत लगभग ₹700 है, बरामद की गई।
आरोपी के विरुद्ध थाना धरमजयगढ़ में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई कर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!