समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा एलिमको जबलपुर के माध्यम से  दिव्यांग जनों के लिए शिविर एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत दिलाई गई शपथ।             

समाज कल्याण विभाग रायगढ़ द्वारा खरसिया में दिव्यांग जनों के लिए शिविर एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत दिलाई गई शपथ।                   

खरसिया आज नगर के दीनदयाल उपाध्याय भवन में नगरपालिका एवं जनपद पंचायत के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग  द्वारा दिव्यांग जनों के लिए विभिन्न स्वास्थ सुविधाएं ट्राय साइकिल ,छड़ी कान की मशीन व्हील चेयर बैठने वाली गाड़ी आदि सुविधाएं प्रदान की गई। एवं इसी शिविर में नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी एवं उसे बचाव के संबंध में लोगो को जागरूक किया गया एवं नशा को बढ़ावा न देकर इसके खिलाफ शपथ दिलाई गई।


आपको बता दें कि नशा मुक्त भारत अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग के द्वारा आज खरसिया में कार्यक्रम रखा गया था जिसमें  समाज कल्याण विभाग के अधिकारी ने बताया कि लगातार हम भारत को नशा मुक्त बनाने के दिशा में हर क्षेत्र हर गांव हर शहर में एनसीसी के मदद से कैंप लगाकर लोगों को नशा  मुक्त अभियान चला रहे है हमारे साथ  गायत्री परिवार प्रजापति संस्थान के साथ मिलकर भारत को नशा मुक्त देश बनाना है क्योंकि लगातार हमारा युवा पीढ़ी आज नशे के गिरफ्त में है इसीलिए निरंतर यह कार्यक्रम किया जा रहा है

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!