⚜️⚜️⚜️ महासमुंद ⚜️⚜️⚜️
♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️♦️
आशीष गुप्ता बागबाहरा
दिनांक 20.11.2024⚜️महासमुन्द पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर कार्यवाही
⚜️ थाना कोमाखान के 02 प्रकरणों में 03 व्यक्तियों के कब्जे से कुल 23 लीटर शराब कीमती 5350 रूपये के अवैध शराब जप्त किया गया
थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वाले के उपर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था जिसके तहत् समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों व सायबर सेल महासमुन्द की टीम द्वारा अपने अपने क्षेत्र मे लगातार गस्त पेटोलिग कर मुखबिरो को सजग कर अवैध शराब निर्माण व बिक्री करने वाले एवं मादक पदार्थ परिवहन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था।
प्रकरण (01)कि दिनांक 20.11.2024 को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि 01 व्यक्ति चकचकी नाला बिडोरा जाने वाली रोड चंद्राकर ठेला के पास शराब बिक्री करने हेतू रखा हैै। जिस पर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर मौका पहुच कर एक व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया। नाम पता पुछने पर अपना नाम राजेश चंद्राकर पिता नारायण चंद्राकर उम्र 42 साल साकिन बिडोरा थाना कोमाखान जिला महासमुंद का रहने वाला बताया। जिसके कब्जे से 10 लीटर क्षमती वाली सफेद रंग की प्लास्टिक की जरकीन जिसमें भरी हुइ 08 लीटर हाथ भटटी निर्मित महुआ शराब किमती 1600 रूपये जप्त किया गया।
*प्रकरण (02)* दिनांक 20.11.2024 को मुखबिर से सूचना मिला कि 02 व्यक्ति ग्राम बैगाखम्हरिया परकोड घाट गंगा ईमली पेड के नीचे बैठकर अवैध शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर मौका पर जाकर 02 व्यक्ति को घेराबंदी कर पकडा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) बजरंगी सिंह पिता स्व0 रामस्वरूप सिंह उम्र 50 साल साकिन जसोईया थाना जिला औरंगाबाद राज्य बिहार हाल ग्राम झलप थाना पटेवा जिला महासमुंद (02) राकेश पटेल पिता स्व0 रामनाथ पटेल उम्र 25 साल साकिन देवरी थाना कोमाखान जिला महासमुंद का रहने वाला बताया होना बताये। जिनके कब्जे से एक भूरा रंग के जूट बोरी में रखा 75 पाउच हिरन छाप मदिरा उडीसा राज्य निर्मित प्रत्येक पाउच 200 एमएल कुल जुमला 15 लीटर किमती करीबन 3750 रूपयेे जप्त किया गया।
थाना कोमाखान महासमुन्द के 02 प्रकरणों में 03 व्यक्तियों के कब्जे से कुल 23 लीटर अवैध शराब कीमती 5350 रूपये जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई है।
सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई ।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

















Leave a Reply