विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने सुनी ‘मन की बात’, ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री मोदी की सराहना*

*विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने सुनी ‘मन की बात’, ऑपरेशन सिंदूर पर प्रधानमंत्री मोदी की सराहना*

*प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ से प्रेरित हुए विधायक डॉ संपत अग्रवाल, आतंकवाद पर कड़े रुख की प्रशंसा*

*छत्तीसगढ़ की शिक्षा सफलता पर बोले डॉ संपत अग्रवाल, “प्रधानमंत्री मोदी ने की तारीफ, गर्व की बात है”*

*‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की चर्चा से उत्साहित विधायक संपत अग्रवाल, बोले—“यह प्रदेश की बड़ी उपलब्धि”*

*रायपुर/बसना।* बसना के विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री *नरेंद्र मोदी* के लोकप्रिय कार्यक्रम *‘मन की बात’* के *122वें संस्करण* का श्रवण किया। इस दौरान उनके साथ *कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम* भी मौजूद रहे।

डॉ अग्रवाल ने प्रधानमंत्री के संबोधन को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भारतीय जवानों की अदम्य साहस और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा, *”भारतीय सैनिकों ने जो इतिहास रचा है, उससे हर देशवासी का सिर गर्व से ऊँचा हो गया है।”*

प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं, बल्कि यह हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है। इस तस्वीर ने पूरे देश को देशभक्ति के भावों से भर दिया है। हमारे जवानों ने आतंक के अड्डों को तबाह किया, जिसमें भारत में बनी तकनीक और हथियारों की ताकत भी शामिल थी। यह आत्मनिर्भर भारत का संकल्प है।”

विधायक डॉ अग्रवाल ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी केवल संकल्प नहीं लेते, बल्कि उन्हें पूरा भी करते हैं। आतंकवाद के खिलाफ उनकी निर्णायक नीति भारत को सुरक्षित और सशक्त बना रही है।

विधायक डॉ अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले की शिक्षा प्रणाली की सराहना पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि, “प्रधानमंत्री द्वारा हमारे प्रदेश की शिक्षा सफलता की चर्चा करना गर्व की बात है। दंतेवाड़ा जिले में 10वीं का परिणाम 95% रहा, जबकि 12वीं में जिले ने राज्य में छठा स्थान प्राप्त किया। जब पूरे देश में छत्तीसगढ़ की तारीफ होती है, तो मन प्रफुल्लित हो जाता है।”

डॉ अग्रवाल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जनता से सीधे संवाद करने का प्रभावशाली मंच बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री की बातें देश को आगे बढ़ाने और राष्ट्रनिर्माण की दिशा में प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि मन की बात न केवल एक संवाद है बल्कि भारत के हर नागरिक को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाला मंच भी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!