जोबी पुलिस की हरियाली पहल: सौ पौधे लगाए, सुरक्षा की भी पूरी जिम्मेदारी
SDOP प्रभात पटेल ने किया विशेष पौधारोपण, प्रकृति प्रेम के लिए सराहे जा रहे अधिकारी

SDOP प्रभात पटेल


पुलिस की हरियाली पहल: सौ पौधे लगाए, सुरक्षा की भी पूरी जिम्मेदारी
SDOP प्रभात पटेल ने किया विशेष पौधारोपण, प्रकृति प्रेम के लिए सराहे जा रहे अधिकारी

खरसिया:
आज खरसिया थाना के जोबी चौकी सबडिवीजन परिसर हरियाली से मुस्कुरा उठा, जब खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, जोबी प्रभारी लक्ष्मी राठौर एवं पुलिस विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय पहल करते हुए 100 पौधे लगाए गए। सिर्फ पौधे ही नहीं, उनकी सुरक्षा के लिए स्टाफ द्वारा घेराबंदी भी की गई ताकि एक भी पौधा व्यर्थ न जाए

इस विशेष अभियान में थाना परिसर का पूरा स्टाफ सक्रिय रूप से जुटा रहा, जिसने खाली ज़मीन को हरित स्वप्न में बदलने की ठानी है। यह केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि भविष्य को बचाने की ज़िम्मेदारी थी — जिसे पुलिस ने निभाया।

इस मौके पर SDOP  प्रभात पटेल ने भी अपने हाथों से पौधारोपण किया। प्रकृति के प्रति उनका समर्पण जगज़ाहिर है — वे न सिर्फ़ पर्यावरण के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं बल्कि अपने हर कदम से लोगों को जागरूक भी करते हैं। उनका मानना है कि “हर पेड़ एक प्रहरी है, जो निःस्वार्थ जीवन देता है।”

पुलिस की यह हरियाली मुहिम न सिर्फ वातावरण को शुद्ध करने की दिशा में अहम क़दम है, बल्कि यह यह भी दर्शाती है कि वर्दी पहनने वाले सिर्फ कानून के रखवाले नहीं, बल्कि पर्यावरण के भी सच्चे प्रहरी हैं।
पूजा जायसवाल

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!