रायगढ़, 23 नवम्बर 2024/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। यह पखवाड़ा दो चरणों में आगामी 4 दिसम्बर तक चलेगा। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.के.चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवार कल्याण कार्यक्रम में पुरूषों की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुरूष नसबंदी पखवाड़ा आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मोबालाइजेशन फेस-27 नवम्बर तक तथा सर्विस डिलवरी फेस-28 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2024 तक चलेगा। सीएमएचओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ग्रामीण स्तर पर प्रचार के लिये जनजागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान नोडल अधिकारी डॉ.बी.पी.पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक श्री पी.डी.बस्तिया, जिला आरएमएनसीएच सलाहकार डॉ.राजेश मिश्रा, श्री नीतीराज सिंह बायो मेडिकल इंजीनियर उपस्थित रहे।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply