शंखनाद: जशपुर पुलिस ने गौ-हत्या मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 49 किलो गौमांस बरामद

शंखनाद: जशपुर पुलिस ने गौ-हत्या मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 49 किलो गौमांस बरामद

जशपुर, 18 जुलाई 2025।ग्राम मयूरचुंदी, तपकरा क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए गौ-वंश वध के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में जागरूक ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही, जिनकी सूचना पर यह अपराध पकड़ा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुधीर कुजूर (48 वर्ष) और वीरसिंह कुजूर (55 वर्ष) नामक आरोपी एक घर में गौवंश का वध कर उसका मांस विक्रय और भक्षण के उद्देश्य से संग्रहित किए हुए थे। पुलिस ने मौके से 49 किलोग्राम गौमांस, काटने के औजार, टंगिया, तराजू-बांट आदि बरामद किए हैं।सूचना मिलते ही एसडीओपी कुनकुरी श्री विनोद मंडावी के नेतृत्व में चौकी करडेगा और उपरकछार पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। मौके पर पकड़े गए आरोपियों में से सुधीर कुजूर ने स्वीकार किया कि उसने 16 जुलाई की शाम को अपने काले बैल को टंगिया से मारकर उसका मांस तैयार किया था, जिसे जमीन में अवशेष सहित दफना दिया गया था।पुलिस ने वीरसिंह कुजूर के पास से 2 किलो गौमांस भी जब्त किया है। अन्य आरोपी मौके से फरार हैं जिनकी तलाश सघनता से जारी है। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।इस कार्रवाई में स.उ.नि. दिलबंधन भगत, स.उ.नि. भुनेश्वर भगत, प्र.आर. अजय कुजूर लकड़ा, राजेन्द्र राम, भगत राम गोरे, धिरेन्द्र मधुकर, शोभनाथ सिंह एवं शिवशंकर राम की विशेष भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि –> “ग्राम मयूरचुंदी के सतर्क ग्रामीणों की सूचना पर कार्रवाई कर गौमांस बनाने वाले आरोपियों को पकड़ा गया है। इस तरह की किसी भी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत नजदीकी थाना या मुझसे सीधे संपर्क करें। ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा।”

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!